Apple ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo, जानें कीमत, फीचर्स, डिस्प्ले समेत सारी काम की बातें

Apple ने पहली बार फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया है। फोन में 7.6 इंच की इनर स्क्रीन दी गई है और यह 256GB से 2TB तक के स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। फोन स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर में आएगा

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 12:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
265 जीबी वाले इस ऐपल डुओ की कीमत 1999 डॉलर रखी गई है

Apple ने पहली बार फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया है। कंपनी के इसे Surprise and Shine लॉन्च इवेंट में पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को iPhone Duo नाम दिया है। कंपनी के नए iPhone Duo में 7.6 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन दी गई है, जिसे खोलने पर यूजर्स को ज्यादा बड़ा डिस्प्ले मिलता है। 265 जीबी वाले इस ऐपल डुओ की कीमत 1999 डॉलर रखी गई है। वहीं इस फोन का प्री ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होगा। वहीं फोन 23 अक्टूबर से ये फोन कस्मर को मिलना शुरू हो जाएगा।

भारत में Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत 2,99,900 रुपये से शुरू होगी। कंपनी ने इसे 256GB से लेकर 2TB तक चार स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकेंगे। फोन स्टार व्हाइट और नाइट स्काई जैसे दो रंगों में उपलब्ध होगा।

यूजर्स को मिलेगा सबसे बड़ा डिस्प्ले


iPhone Duo को खोलने पर यूजर्स को 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जो अब तक किसी iPhone में दिया गया सबसे बड़ा स्क्रीन साइज है। वहीं, फोन के बाहर 5.4 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो iPhone 18 Pro के डिस्प्ले एरिया का करीब 90 फीसदी हिस्सा कवर करती है। दोनों स्क्रीन में ProMotion और Always-On Display का सपोर्ट है और धूप में बेहतर विजिबिलिटी के लिए ये 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस दे सकती हैं। डिजाइन की बात करें तो फोन में 100 से ज्यादा हिस्सों से तैयार किया गया प्रिसिजन हिंज और टाइटेनियम बॉडी दी गई है।

अब 24 घंटे तक का मिलेगा बैकअप

iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे फोन को गर्म होने से बचाने के लिए कस्टम वेपर चैंबर के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक, यह चिप iPhone 17 Pro के मुकाबले लगातार इस्तेमाल के दौरान 35 फीसदी तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। फोन में डुअल-बैटरी सेटअप मिलता है, जो दोनों स्क्रीन का सामान्य तौर पर इस्तेमाल करने पर 24 घंटे तक का बैकअप देगा।

कमाल का है कैमरा

iPhone Duo में फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का Fusion Main कैमरा और 48 मेगापिक्सल का Fusion Ultra Wide कैमरा दिया गया है। फोल्डेबल डिजाइन की मदद से इसमें रियर कैमरे से सेल्फी लेने जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। फोन में Duo Preview और बाहरी स्क्रीन का इस्तेमाल करके फोटो और वीडियो शूट करने का विकल्प दिया गया है। वहीं, Apple ने iOS 27 को भी फोल्डेबल स्क्रीन के अनुसार तैयार किया है, जिसमें स्प्लिट व्यू के जरिए एक साथ कई काम करने की सुविधा और नए कंट्रोल्स मिलते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।