Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone Flip, Galaxy Z Flip को देगा टक्कर

Apple: Apple ने अभी तक अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च नहीं किया है, लेकिन दूसरी जनरेशन के iPhone Fold के बारे में लीक सामने आने शुरू हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के अंत में कंपनी Samsung Z Flip सीरीज के समान एक छोटे क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन पर काम कर सकती है।

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 1:04 PM
Story continues below Advertisement
Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone Flip, Galaxy Z Flip को देगा टक्कर

Apple: Apple ने अभी तक अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च नहीं किया है, लेकिन दूसरी जनरेशन के iPhone Fold के बारे में लीक सामने आने शुरू हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के अंत में नोटबुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के लॉन्च के बाद, कंपनी Samsung Z Flip सीरीज के समान एक छोटे क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन पर काम कर सकती है।

Apple की योजना क्या है?

Bloomberg के Mark Gurman की रिपोर्ट है कि iPhone Fold के बाद Apple का अगला फोल्डेबल डिवाइस Apple लैब्स में पहले से ही विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि यह फोन एक चौकोर, क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस होगा।

हालांकि, गुरमन ने Gurman किया है कि फोन का बाजार में आना अभी तय नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि Apple को उम्मीद है कि उसके पहले फोल्डेबल iPhone की सफलता से इस कैटेगरी के लिए इतनी मांग पैदा होगी कि ग्राहक अलग-अलग शेप और साइज के फोन आजमाना चाहेंगे।


रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple फ्यूचर में एक बड़ा, बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस भी बना सकता है। गौरतलब है कि iPhone Fold का पहला वर्जन Samsung Galaxy Z Fold 7 से भी छोटा बताया जा रहा है, जिसका बाहरी डिस्प्ले लगभग 5.5 इंच का होगा।

Gurman ने यह भी खुलासा किया कि Foldable iPad, जिस पर कंपनी पहले काम कर रही थी, अब इसमें दिक्कते आ रही हैं।

iPhone Fold का क्या हो रहा है?

लीक से पता चला है कि iPhone Fold इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro मॉडल के साथ लॉन्च हो सकता है। 5.5 इंच के बाहरी डिस्प्ले के अलावा, कंपनी लगभग 7.6-7.8 इंच के इनर डिस्प्ले की योजना बना रही है।

कहा जा रहा है कि Apple, Samsung के बनाए गए OLED पैनल का उपयोग कर रहा है, जिसे कोरियाई टेक दिग्गज ने इस साल CES 2026 में पेश किया था। खबरों के अनुसार, Apple लगभग इनविजिबल क्रीज बनाने के लिए फ्लेक्सिबल OLED पैनल को लिक्विड मेटल हिंज और मेटल सपोर्ट के साथ जोड़ने की योजना बना रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पैनल में एक फ्लेक्सिबल OLED स्क्रीन और लेजर से ड्रिल की गई मेटल सपोर्ट प्लेट का इस्तेमाल किया गया है, जो मोड़ने पर पड़ने वाले स्ट्रेस को समान रूप से फैलाता है। इसका लक्ष्य एक ऐसी डिस्प्ले बनाना है, जिसमें क्रीज लगभग इनविजिबल हो, जिसे Apple फोल्डेबल डिस्प्ले बाजार में प्रवेश करने से पहले बेहद जरूरी मानता है।

कैमरे की बात करें तो, कहा जा रहा है कि Apple iPhone Fold में डुअल रियर कैमरा सेटअप देने जा रहा है, जिसमें दोनों कैमरे 48MP के हो सकते हैं। बाहरी डिस्प्ले पर पंच-होल कैमरा और इनर स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले कैमरा भी हो सकता है।

क्यूपर्टिनो की ये टेक कंपनी शायद iPhone Fold में Face ID का इस्तेमाल नहीं करेगी और इसके बजाय Touch ID का सहारा ले सकती है, जो सीधे डिवाइस के पावर बटन में लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 17e की लॉन्चिंग नजदीक, मिलेगा A19 प्रोसेसर और 48MP कैमरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।