iPhone Fold Launch Date: इस साल Apple का iPhone लाइनअप हमारे देखे हुए iPhone से काफी अलग हो सकता है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ-साथ, नई रिपोर्टों से पता चलता है कि Apple आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अमेरिका की टेक कंपनी Apple ने अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन नए लीक से अब तक की जो जानकारी सामने आ रही है, उससे पता चलता है iPhone Fold के संभावित लुक, बनावट और लॉन्च की संभावित तारीख के बारे में। अब चलिए Apple के लंबे समय से चर्चित फोल्डेबल फोन के बारे में अब तक सामने आई सभी जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।
iPhone Fold का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन
Weibo पर एक टिपस्टर पोस्ट किया, , Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, अपने पुराने डिजाइन से थोड़ा अलग हो सकता है। सबसे बड़ा बदलाव रियर कैमरा मॉड्यूल में देखने को मिल सकता है। फोन के बॉडी कलर से मैच करने के बजाय, iPhone Fold में एक अलग कलर की ऑल-ब्लैक कैमरा स्ट्रिप हो सकती है। इस स्ट्रिप में दो हॉरिजॉन्टल कैमरे, एक माइक्रोफोन और फ्लैश होने की संभावना है, जिससे डिवाइस को मौजूदा iPhones से एक अलग लुक मिलेगा।
लीक्स से बटन लेआउट में भी बदलाव का संकेत मिलता है। वॉल्यूम बटन को ऊपरी किनारे पर ले जाया जा सकता है, जो iPad mini से प्रेरित है। Touch ID की वापसी की भी उम्मीद है, जिसे पावर बटन में ही लगाया जा सकता है।
यह भी दावा किया जा रहा है कि Apple, फोन में एक में अलग से कैमरा कंट्रोल बटन जोड़ सकता है, हालांकि इसका सही काम क्या होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शुरुआती दौर में इस फोन के कलर ऑप्शन सीमित रखे जा सकते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो, इस डिवाइस में 7.8 इंच की इनर OLED स्क्रीन है, जो बिना क्रीज के काम करेगी। इसके साथ ही फोन में 5.5 इंच की आउटर डिस्प्ले दी गई है, ताकि फोन फोल्ड होने पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dynamic Island के और भी छोटा होने की उम्मीद है, जिससे स्क्रीन का ज्यादा हिस्सा इस्तेमाल करने के लिए मिल सके।
Foldable iPhone के बारे में कहा जा रहा है कि यह Apple के अपकमिंग A20 Pro चिपसेट पर चलेगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5500 mAh की बैटरी हो सकती है।
कैमरे की बात करें तो, लीक से पता चलता है कि iPhone Fold में दो 48MP के रियर कैमरे हो सकते हैं। फ्रंट में, Apple दो 18MP के सेल्फी कैमरे शामिल कर सकता है, एक आउटर डिस्प्ले के लिए और दूसरा इनर स्क्रीन के लिए, जिससे फोल्ड और अनफोल्ड दोनों मोड में कैमरे का उपयोग किया जा सकेगा।
iPhone Fold की लॉन्च डेट और कीमत (अनुमानित)
अगर मौजूदा लीक सही साबित होती हैं, तो Apple 3-9 सितंबर 2026 के बीच iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Fold को लॉन्च कर सकता है। कीमत की बात करें तो, शुरुआती अनुमानों के अनुसार Foldable iPhone Apple के लाइनअप में सबसे ऊपर होगा, जिसकी भारत में शुरुआती कीमत लगभग 1,99,900 रुपये होगी।