Apple का धमाकेदार ऑफर! MacBook के साथ AirPods 4 और iPad संग फ्री Apple Pencil Pro, ऐसे उठाएं फायदा

Apple Back to School Offer 2026: Apple ने भारत में अपना 2026 “बैक टू स्कूल” ऑफर शुरू कर दिया है। इसके तहत योग्य ग्राहक MacBook और iPad खरीदने पर मुफ्त एक्सेसरीज पा सकते हैं। यह ऑफर 16 जुलाई से 27 अगस्त तक कॉलेज के छात्रों, छात्रों के माता-पिता और शिक्षकों के लिए उपलब्ध है।

अपडेटेड Jul 16, 2026 पर 3:52 PM
MacBook और iPad खरीदने पर फ्री मिलेंगे AirPods, और Apple Pencil Pro

Apple Back to School Offer 2026: Apple ने भारत में अपना 2026 “बैक टू स्कूल” ऑफर शुरू कर दिया है। इसके तहत योग्य ग्राहक MacBook और iPad खरीदने पर मुफ्त एक्सेसरीज पा सकते हैं। यह ऑफर 16 जुलाई से 27 अगस्त तक कॉलेज के छात्रों, छात्रों के लिए खरीदारी करने वाले माता-पिता और शिक्षकों के लिए उपलब्ध है। ग्राहक Apple Education Store के जरिए इस ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं। Apple के सामान्य एजुकेशन डिस्काउंट के अलावा, इस ऑफर में डिवाइस के हिसाब से ग्राहकों को फ्री AirPods 4, AirTag 4 Pack या Apple Pencil Pro भी मिल सकता है।

इसके अलावा, ग्राहक कम कीमत पर AirPods और AirTag जैसे एक्सेसरीज को अपग्रेड करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

ग्राहकों के पास प्रीमियम एक्सेसरीज में अपग्रेड करने का विकल्प भी होगा। इसके लिए उन्हें फ्री मिलने वाली एक्सेसरी की जगह कुछ अतिरिक्त पैसे देने होंगे और वे बेहतर मॉडल चुन सकेंगे।


Apple Back to School Offer: योग्य प्रोडक्ट्स, फ्री एक्सेसरीज और अपग्रेड कीमतों की पूरी जानकारी

योग्य प्रोडक्ट फ्री मिलने वाली एक्सेसरी अपग्रेड का विकल्प
MacBook Air AirPods 4 या AirTag 4 Pack AirPods 4 (Active Noise Cancellation के साथ) ₹5,000 में या AirPods Pro 3 ₹13,000 में
MacBook Pro AirPods 4 या AirTag 4 Pack AirPods 4 (Active Noise Cancellation के साथ) ₹5,000 में या AirPods Pro 3 ₹13,000 में
iPad Air Apple Pencil Pro AirTag 4 Pack ₹2,000 में, AirPods 4 ₹2,000 में, AirPods 4 (Active Noise Cancellation के साथ) ₹7,000 में या AirPods Pro 3 ₹15,000 में
iPad Pro Apple Pencil Pro AirTag 4 Pack ₹2,000 में, AirPods 4 ₹2,000 में, AirPods 4 (Active Noise Cancellation के साथ) ₹7,000 में या AirPods Pro 3 ₹15,000 में

कौन उठा सकता है इस ऑफर का फायदा?

'बैक टू स्कूल' प्रमोशन इनके लिए उपलब्ध है:

  • कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र
  • योग्य छात्रों के लिए डिवाइस खरीदने वाले माता-पिता
  • शिक्षक और एजुकेटर

ग्राहक खरीदारी पूरी करने से पहले UNiDAYS के जरिए ऑनलाइन या किसी भी Apple रिटेल स्टोर पर अपनी पात्रता की पुष्टि कर सकते हैं।

अतिरिक्त फायदे

मुफ्त एक्सेसरीज के साथ-साथ, खरीदारों को योग्य Mac, iPad, Apple Watch और दूसरे प्रोडक्ट्स पर Apple का स्टैंडर्ड एजुकेशन डिस्काउंट भी मिलता रहेगा। इसके अलावा, Apple Store Online या Apple Store ऐप से खरीदी गई चुनिंदा एक्सेसरीज पर मुफ्त एनग्रेविंग (नाम या संदेश लिखवाने की सुविधा) भी दे रहा है, जिससे ग्राहक AirPods और Apple Pencil जैसे प्रोडक्ट्स को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

‘बैक टू स्कूल' ऑफर Apple के ऑनलाइन एजुकेशन स्टोर और पूरे भारत में मौजूद Apple रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह प्रमोशन छात्रों और शिक्षकों को नए एकेडमिक सेशन की तैयारी में मदद करने के साथ-साथ Apple डिवाइस और जरूरी एक्सेसरीज पर बचत करने का मौका देता है।

बता दें कि यह ऑफर 27 अगस्त, 2026 तक लागू रहेगा। प्रमोशन का समय खत्म होने के बाद, योग्य ग्राहकों को Apple की रेगुलर एजुकेशन प्राइसिंग तो मिलती रहेगी, लेकिन मुफ्त एक्सेसरी वाला ऑफर नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: OnePlus N6 के बाद अब N6x की तैयारी, 120Hz डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।