Boat AI smartwatch Launches: अगर आप एक ऐसा स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं, जो हेल्थ ट्रैकर से लेकर AI फीचर से लैस हो, तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, boAt ने अपनी पहली AI-इनेबल्ड स्मार्टवॉच Chrome Endeavour को लॉन्च किया है। इसे हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग को और स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 1.96-इंच का AMOLED डिस्प्ले, डाइनैमिक वॉचफेस, हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे कई फीचर दिए गए हैं। अब आइए इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।
