BSNL Christmas Offer: केवल 1 रुपये में BSNL का क्रिसमस ऑफर, पाएं 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL Christmas Offer: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर और प्लान पेश करती रहती है। ऐसे में कंपनी ने एक बार फिर नए यूजर्स के लिए Christmas Bonanza ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत अब सिर्फ 1 रुपये में जबरदस्त प्लान मिलेगा।

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
केवल 1 रुपये में BSNL का क्रिसमस ऑफर, पाएं 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL Christmas Offer: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर और प्लान पेश करती रहती है। ऐसे में कंपनी ने एक बार फिर नए यूजर्स के लिए Christmas Bonanza ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत अब सिर्फ 1 रुपये में जबरदस्त प्लान मिलेगा, जो आपकी कनेक्टिविटी को पूरे महीने तक बनाए रखेगा। फिलहाल इस समय ये प्लान ज्यादा पॉपुलर है। तो चलिए जानते हैं कि इस 1 रुपये के प्लान में आपको क्या-क्या मिलेगा?

1 रुपये के प्लान में क्या है खास?

BSNL का यह स्पेशल ऑफर सिर्फ नया सिम लेने वाले ग्राहकों के लिए हैं, जिसमें उन्हें 2GB डेटा मिलेगा। यानी अगर आप डेटा का ज्यादा यूज करते हैं तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसके साथ ही आपको इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा, कंपनी फ्री सिम कार्ड भी ऑफर कर रही है। कंपनी का दावा है कि ये प्लान खासकर उन लोगों के लिए है जो बेहतर कनेक्टिविटी चाहते हैं।


कहां मिलेगा ये खास ऑफर?

BSNL के इस खास ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कंपनी के रिटेल स्टोर पर जाना होगा। कंपनी ने इसे लिमिटेड टाइम के लिए ही जारी किया है। BSNL का यह क्रिसमस ऑफर 31 दिसंबर 2025 तक वैलिड रहेगा। यानी आपके पास इसे एक्टिवेट करने के लिए अभी काफी टाइम है।

2399 रुपये वाला प्लान भी है पॉपुलर

फेस्टिव सीजन के दौरान BSNL की तरफ से पेश किया गया यह प्लान उन यूजर्स के लिए किफायती साबित हो सकता है जो कम से कम खर्च में ज्यादा वैलिडिटी की चाहत रखते हैं। इसके अलावा, BSNL ₹2399 में एनुअल प्लान भी ऑफर कर रहा है, जिसमें आपको हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोजाना भेजने और 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

यह भी पढ़ें: Flipkart पर बंपर ऑफर, 35,000 के डिस्काउंट पर मिल रहा Google Pixel 9 Pro XL, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।