BSNL Samman Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए कई नए-नए प्लान लेकर आती रहती है। लेकिन इस बार कंपनी ने सीनियर सिटिजन को तोहफा दिया है। दरअसल, BSNL ने सीनियर सिटिजन के लिए ‘सम्मान प्लान’ पेश किया है। यह प्लान केवल 60 साल और उससे ऊपर की उम्र के लोगों के लिए पेश किया गया है। इस प्लान को ग्राहक सिर्फ 1,812 रुपये में खरीद सकेंगे। जिसमें उन्हें डेली 2GB डेटा के साथ कई बेनिफिट्स मिलेंगे।
BSNL का 1,812 रुपये वाला सीनियर सिटिजन प्लान
BSNL के इस नए 1,812 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भेजने की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही नए यूजर्स को फ्री सिम कार्ड और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के ग्राहकों को 6 महीने का BiTV सब्सक्रिप्शन भी बिलकुल फ्री दिया जाएगा। यह ऑफर सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए यानी 18 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा।
BSNL का नए ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला 4G प्लान
इसके अलावा, BSNL ने दिवाली के मौके पर नए ग्राहकों के लिए एक खास 1 रुपये वाला 4G प्लान पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 2GB प्रतिदिन 4G डेटा, 100 SMS और फ्री सिम एक्टिवेशन के साथ मिल रहा है। प्लान की वैधता 30 दिनों की है, जिससे ग्राहक BANL के अपग्रेडेड 4G नेटवर्क का अनुभव कर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्रमोशनल ऑफर केवल 15 नवंबर 2025 तक ही उपलब्ध रहेगा।
कई अन्य प्लान्स पर भी डिस्काउंट
दूसरी तरफ, BSNL दिवाली के पहले से ही अपने कुछ प्लान्स पर डिस्काउंट दे रहा है। BSNL अपने 485 रुपये और 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान पर दिवाली के मौके पर 5% का फेस्टिव बिनिफिट और यूजर्स को प्लान पर तुरंत 2.5% का डिस्काउंट दे रहा है। जबकि बाकी 2.5% राशि सामाजिक सेवा योजनाओं में दान की जाएगी। खास बात यह है कि अगर आप यह रिचार्ज किसी को गिफ्ट करते हैं, तो प्राप्तकर्ता को अतिरिक्त 2.5% डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा।