Amazon Prime Day 2026 की सेल अभी चल रही है और यह आज (सोमवार) खत्म हो जाएगी। इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। क्योंकि इस सेल में आपको बेहतरीन डील्स मिलेगी।
Prime Day 2026 के बेस्ट स्मार्टफोन डील्स
इस सेल सबसे खास बात Apple के iPhone Air पर मिल रही छूट है। इसका 256GB वाला मॉडल अब ₹96,990 की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत ₹1,19,900 है। iPhone Air के अलावा, आप iPhone 17 Pro को भी ₹1,34,900 की जगह ₹1,24,900 की कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Samsung भी अपने लेटेस्ट Galaxy S26 Plus 5G पर बड़ा डिस्काउंट दे रहा है। इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब ₹1,04,999 में मिल रहा है, जबकि इसकी असली कीमत ₹1,39,999 है।
वहीं, Vivo X300 Ultra की कीमत में सेल के दौरान सबसे बड़ी कटौती हुई है। 16GB + 512GB वाला वेरिएंट अब ₹1,99,999 की जगह ₹1,59,999 की असरदार कीमत पर बिक रहा है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए है। जो ग्राहक पहले से मेंबर नहीं हैं, वे Prime का सब्सक्रिप्शन लेकर सेल के सभी ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि Amazon इस समय Prime Annual Membership ₹999 में दे रहा है, जबकि इसकी सामान्य कीमत ₹1,499 है। नए यूजर्स को अतिरिक्त ₹500 का डिस्काउंट भी मिल रहा है।
रेगुलर प्लान के अलावा, ग्राहक 'प्राइम शॉपिंग एडिशन' (₹200 सालाना) या 'प्राइम लाइट प्लान' (₹599 सालाना) चुन सकते हैं।
प्राइम मेंबर्स चेकआउट के समय एलिजिबल बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को एलिजिबल खरीदारी पर 5% कैशबैक मिलेगा।
वहीं, SBI और Axis Bank कार्डहोल्डर्स चुनिंदा प्रोडक्ट्स और एलिजिबल EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। खरीदार चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 12 महीने तक की 'नो कॉस्ट EMI' का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।