Canva Down: मंगलवार सुबह Canva की सेवाओं में बड़ी तकनीकी दिक्कत देखने को मिल रही है। कई देशों के यूजर्स ने प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में परेशानी की शिकायत की है। यूजर्स का कहना है कि वे लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं, पुराने प्रोजेक्ट नहीं खोल पा रहे हैं, फाइलें अपलोड नहीं कर पा रहे हैं और नए डिजाइन भी नहीं बना पा रहे हैं। इस समस्या के कारण आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। कई यूजर्स यह जानना चाह रहे हैं कि Canva की सेवाएं कब तक सामान्य होंगी।
