Google Pixel 11: Google जल्द ही अपने अगले जनरेशन के Pixel डिवाइस को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में सामने आई कई लीक से पता चलता है कि यह कंपनी अगस्त और सितंबर 2026 के बीच भारत में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro Fold और Pixel 11 Pro XL लॉन्च कर सकती है। इन डिवाइस में डिस्प्ले से लेकर चिपसेट तक कई नए अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। चलिए अब हम इन फोन्स से जुड़ी जानकारियों के बारे में जानते हैं।
Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
Mystic Leaks के अनुसार, Pixel 11 में Tensor G6 प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जो TSMC के N2 प्रोसेस पर आधारित होगा। बताया जा रहा है कि यह नया प्रोसेसर AI कामों, बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा पावर एफिशिएंसी और बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए डिजाइन किया गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3100 nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। इसके अलावा, फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
यह स्मार्टफोन 8GB और 12GB RAM विकल्पों में उपलब्ध हो सकता है। इसके साथ ही यह फोन Green, Black, Pink और Purple कलर ऑप्शन में आ सकता है।
कैमरे की बात करें तो, इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। फ्रंट में, इस स्मार्टफोन में 12MP से 32MP तक के कैमरे हो सकते हैं।
इसके अलावा, कंपनी AI-आधारित फीचर्स जैसे एडवांस्ड स्क्रीनिंग, रियल-टाइम ट्रांसलेशन टूल्स और अतिरिक्त प्राइवेसी प्रोटेक्शन भी दे सकती है।
भारत में Google Pixel 11 की कीमत (अनुमानित)
मानक Pixel 11 के भारत में 79,990 रुपये से 84,999 रुपये के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि Google Pixel 11 को Pixel 11 Pro Fold, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL के साथ अगस्त 2026 और सितंबर 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
ध्यान दें कि उपरोक्त जानकारी लीक पर आधारित है और इसे पूरी तरह सच न मानें।