Get App

सरकार ने ग्रोक के दुरुपयोग पर एलॉन मस्क के एक्स को दूसरा नोटिस भेजा

एक्स ने कहा था कि वह उन यूजर्स के खिलाफ एक्शन लेगा जो आपत्तिजनक कंटेंट जेनरेट करते हैं। इसमें यूजर्स के अकाउंट्स को स्थायी रूप से डिसेबल करने का प्रस्ताव भी था। लेकिन, एक्स के जवाब में यह नहीं बताया गया है कि ऐसे कंटेंट को बनने से रोकने के लिए कंपनी किस तरह के टेक्निकल उपाय करने वाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 10:29 PM
सरकार ने ग्रोक के दुरुपयोग पर एलॉन मस्क के एक्स को दूसरा नोटिस भेजा
सरकार का मानना है कि उसके पहले नोटिस पर एक्स की तरफ से दिया गया जवाब संतोषप्रद नहीं था।

केंद्र सरकार ने ग्रोक के दुरुपयोग पर एलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कॉर्पोरेशन को दूसरा नोटिस भेजा है। सरकार का मानना है कि उसके पहले नोटिस पर एक्स की तरफ से दिया गया जवाब संतोषप्रद नहीं था। सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Elon Musk के प्लेटफॉर्म ने कहा था कि वह उन यूजर्स के खिलाफ एक्शन लेगा जो आपत्तिजनक कंटेंट जेनरेट करते हैं। इसमें यूजर्स के अकाउंट्स को स्थायी रूप से डिसेबल करने का प्रस्ताव भी था। लेकिन, भारत में अधिकारियों का मानना है कि एक्स के जवाब में यह नहीं बताया गया है कि ऐसे कंटेंट को बनने से रोकने के लिए कंपनी किस तरह के टेक्निकल उपाय करने वाली है।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा, "अपने जवाब में एक्स ने कहा था कि वे इंडियन कानूनों का पालन करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। लेकिन, उनके जवाब में यह नहीं बताया गया है कि इस तरह के दुरुपयोग को किस तरह के टेक्निकल उपाय किए जा रहे हैं। हम उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। एक दूसरा नोटिस उन्हें भेजा गया है।"

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) को भेजे अपने जवाब में एक्स ने मामले की गंभीरता को स्वीकार किया है और और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 और दूसरे नियमों के पालन का आश्वासन दिया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह उन अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो ग्रोक को आपत्तिजनक वीडियो या फोटो जेनरेट करने का प्रॉम्प्ट देते हैं। उसने कहा है कि उसने पहले ही सरकार के बताने के बाद कंटेंट को ब्लॉक कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें