Get App

ChatGPT Down: AI ChatGPT ने दिया झटका, काम के बीच यूजर्स परेशान!

ChatGPT Down: OpenAI का ChatGPT मंगलवार सुबह से डाउन है। भारत और अमेरिका के यूजर्स लॉगिन करने और चैट एक्सेस करने में असमर्थ हैं। DownDetector पर लगातार शिकायतें आ रही हैं, जिनमें बताया गया कि चैटबॉट Error मैसेज दिखा रहा है और सामान्य रूप से काम नहीं कर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2025 पर 9:05 AM
ChatGPT Down: AI ChatGPT ने दिया झटका, काम के बीच यूजर्स परेशान!
ChatGPT का यह आउटेज भारत और अमेरिका के यूजर्स को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है

मंगलवार को दुनियाभर में OpenAI का मशहूर AI चैटबॉट चैटजीपीटी अचानक ठप हो गया, जिससे हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस तकनीकी गड़बड़ी के चलते कई लोगों को चैट हिस्ट्री एक्सेस करने में दिक्कत हुई, वहीं कुछ यूजर्स को लॉगिन में भी समस्या आई। सबसे बड़ी शिकायत ये रही कि यूजर्स द्वारा प्रॉम्प्ट डालने पर चैटजीपीटी  कोई जवाब नहीं दे रहा था। कई बार “Unusual Error” का मैसेज स्क्रीन पर नजर आया और पेज को बार-बार रिफ्रेश करने के बावजूद भी स्थिति नहीं बदली। इस आउटेज की जानकारी तेजी से सोशल मीडिया और DownDetector जैसी वेबसाइट्स पर फैल गई, जहां हजारों यूजर्स ने शिकायतें दर्ज कीं।

OpenAI ने इस दिक्कत को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी तकनीकी टीम इस समस्या की जांच कर रही है और जल्द ही समाधान लागू किया जाएगा। अमेरिका और भारत जैसे देशों में इस गड़बड़ी का सबसे ज्यादा असर देखा गया।

Error मैसेज और जवाब न आने से यूजर्स परेशान

यूजर्स का कहना है कि जब वे चैटजीपीटी में प्रॉम्प्ट डाल रहे हैं, तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा। बार-बार "Unusual Error" दिखाई दे रहा है। कुछ लोग पेज को रिफ्रेश कर रहे हैं लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें