CMF Buds Neo: अगर आप गाना सुनने के शौकीन हैं, या फिर आप अपने ऑफिस मीटिंग को अटेंड करने के लिए नए ईयरबड्स की तलाश में हैं, जो आपको क्लीन वॉइस के साथ बेहतर साउंड क्वालिटी दे, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, Nothing के CMF ने गुरुवार को भारत में अपने CMF Buds Neo TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। ये ईयरबड्स ₹2,000 से कम कीमत वाले कॉम्पिटिटिव सेगमेंट में एक नया कॉम्पिटिटर बनकर आए हैं। इनमें 12.4mm के डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं और ये बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करने के लिए 35dB तक अडैप्टिव एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। कॉलिंग के लिए इस डिवाइस में 'क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी' वाले चार माइक्रोफ़ोन भी दिए गए हैं। कीमत से लेकर फीचर्स तक, CMF के इन TWS ईयरबड्स के बारे में आपको जो कुछ भी जानना चाहिए, वह यहां बताया गया है।
