iQOO Z11 और iQOO Buds भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट

अगर आप 35,000 रुपये से कम में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, चीन की मशहूर टेक कंपनी Vivo के सब ब्रांड iQOO ने अपना नया फोन iQOO Z11 को भारत में लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 2:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
iQOO Z11 और iQOO Buds भारत में लॉन्च

अगर आप 35,000 रुपये से कम में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, चीन की मशहूर टेक कंपनी Vivo के सब ब्रांड iQOO ने अपना नया फोन iQOO Z11 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके लुक की बात करें तो फोन में Pixel जैसा सेंसर आइलैंड है जिसमें दो बड़े कैमरा कटआउट और एक रिंग फ्लैश है। इसके अलावा, डिवाइस के ऊपरी दाएं हिस्से पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं, और साथ ही इसमें कर्व्ड डिस्प्ले भी है जो पूरे डिवाइस के लुक को और बेहतर बनाता है। तो आइए, इस फोन के बारे में वे सभी बातें जानते हैं जो आपको पता होनी चाहिए, जैसे कि कीमत, सेल की तारीख और स्पेसिफिकेशन्स।

भारत में iQOO Z11 की कीमत और उपलब्धता

iQOO Z11 को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 39,999 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा, कंपनी ने लॉन्च के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए हैं। मतलब ग्राहको को चुनिंदा बैंक कार्ड से फोन खरीदने पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही, 1,000 रुपये का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा। ग्राहक चाहें तो फोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।


ग्राहक iQOO Z11 को Reliance Digital, iQOO, Vivo समेत कई प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे। फोन की बिक्री 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू होगी।

iQOO Z11 के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा

iQOO Z11 में 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर है, साथ ही 12GB LPDDR4X RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 3,800 स्क्वायर mm का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है, जो Z सीरीज में पहली बार दिया गया है। इसके अलावा, इसे पावर देने के लिए 7,050mAh की बैटरी है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट के साथ आती है।

कैमरा की बात करें तो iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जिसका 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 84-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

इसके अलावा, iQOO ने iQOO Buds नाम के नए बड्स भी लॉन्च किए हैं, जो भारत में 1,699 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं और 24 अगस्त, 2026 को दोपहर 12:00 बजे (IST) से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: AC Tips: मानसून में AC को 18°C पर चलाना छोड़ें! ये सेटिंग कमरे की उमस और चिपचिपाहट से दिलाएगी राहत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।