CMF Phone 3 Pro को पिछले साल के CMF Phone 2 Pro के सक्सेसर के रूप में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन शुरुआती लीक से हमें इसके बारे में काफी हद तक जानकारी मिल रही है। अपकमिंग मॉडल में इस बार चिपसेट में बदलाव से लेकर बड़ी बैटरी तक, कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। अब चलिए CMF Phone 3 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन, भारत में कीमत और अन्य जानकारी के बारे में डिटेल में जानते हैं।
CMF Phone 3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन (लीक)
Android Headlines की एक रिपोर्ट के अनुसार, CMF Phone 3 Pro में MediaTek की जगह Qualcomm का इस्तेमाल हो सकता है। अनुमान है कि इस हैंडसेट में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर होगा, जो CMF Phone 2 Pro के Dimensity 7300 Pro चिप पर चलने के बाद एक बड़ा अपग्रेड होगा। इसके साथ ही, इस डिवाइस में 5400 mAh और 5500 mAh के बीच की बैटरी होने की उम्मीद है, जो पिछले साल की 5000 mAh बैटरी से बेहतर है। चार्जिंग भी तेज होने की संभावना है, जिसमें पहले के 33W के मुकाबले 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
डिजाइन की बात करें तो, हैंडसेट का डिजाइन Phone 2 Pro के समान ही रहने की उम्मीद है, लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव होंगे। सबसे ध्यान देने वाले बदलावों में से एक प्लास्टिक फ्रेम की जगह मेटल फ्रेम का इस्तेमाल हो सकता है, जिससे इसे थोड़ा और प्रीमियम लुक मिलेगा।
लीक से कैमरे के लेआउट में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। हालांकि, दोनों कैमरे वर्टिकल रूप में ही रहेंगे, तीसरा कैमरा थोड़ा दूर हो सकता है, साथ ही फ्लैश की स्थिति भी बदली जा सकती है। कैमरे के स्पेसिफिकेशन्स अभी पूरी तरह से सामने नहीं आए हैं, लेकिन डिजाइन लीक के आधार पर, स्मार्टफोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप जारी रह सकता है, शायद कुछ मामूली सुधारों के साथ, न कि पूरी तरह से बदलाव के साथ।
हालांकि, स्क्रीन साइज के बारे में सटीक जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन CMF Phone 3 Pro में 1080 x 2392 पिक्सल रिजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले होने की सबसे अधिक उम्मी है। सामने की तरफ सेंटर में पंच-होल कैमरा हो सकता है, जिससे डिजाइन मॉडर्न और साफ-सुथरा दिखेगा।
भारत में CMF Phone 3 Pro की लॉन्च डेट और कीमत (अनुमानित)
पिछले लॉन्च पैटर्न को देखते हुए, CMF Phone 3 Pro भारत में अप्रैल के अंत और मई 2026 की शुरुआत के बीच लॉन्च हो सकता है। CMF Phone 2 Pro की लॉन्चिंग कीमत 18,999 रुपये थी, लेकिन इंडस्ट्री में कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए, नए मॉडल की लॉन्चिंग कीमत 24,999 रुपये से 29,999 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।