Holi 2026: Google Gemini से बनाएं DSLR जैसी प्रोफेशनल होली फोटो, बस कॉपी करें ये AI प्रॉम्प्ट्स

Holi 2026: होली को अब कुछ ही दिन बचे हैं, जिसको देखते हुए मार्केट में गुलाल, पिचकारी तेजी से बिकने लगे हैं। वहीं, होली के यादगार पलों को सजाने के लिए लोग परिवार के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं। लेकिन साल 2026 में ऐसे कई AI से चलने वाले एडिटिंग टूल्स आ गए हैं, जो आपकी तस्वीरों को खास बना सकते हैं।

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 11:22 AM
Story continues below Advertisement
Google Gemini से बनाएं DSLR जैसी प्रोफेशनल होली फोटो

Holi 2026: होली को अब कुछ ही दिन बचे हैं, जिसको देखते हुए मार्केट में गुलाल, पिचकारी तेजी से बिकने लगे हैं। वहीं, होली के यादगार पलों को सजाने के लिए लोग परिवार और दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं। लेकिन साल 2026 में ऐसे कई AI से चलने वाले एडिटिंग टूल्स आ गए हैं, जो आपकी होली की तस्वीरों को और भी खास बना सकते हैं।

कई AI टूल्स में से, Google Gemini 2026 की होली के लिए फोटो एडिट करने और उसे बदलने का एक बेहतरीन ऑप्शन है। सही प्रॉम्प्ट के साथ, आप होली की तस्वीरें बना सकते हैं जो चेहरे की पहचान को 100% बरकरार रखती हैं, साथ ही अच्छे कलर, इमोशन और प्रोफेशनल DSLR जैसी गहराई भी जोड़ती हैं।

इस आर्टिकल में 2026 की होली के लिए Google Gemini के कुछ खास AI फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट दिए गए हैं। इन प्रॉम्प्ट्स को जरूर आजमाएं और अपनी होली 2026 की यादों को और भी यादगार बनाएं।


Google Gemini से Holi 2026 के लिए फोटो एडिट करने के आसान प्रॉम्प्ट्स

प्रॉम्प्ट 1

फेस लॉक - जरूरी (इसे बिल्कुल न बदलें)

अपलोड की गई रेफरेंस फोटो के चेहरे को 100% बिल्कुल वैसा ही रखें। चेहरे की बनावट, जॉलाइन, आंखों का आकार, नाक, होंठ, दाढ़ी, मूंछ, हेयरलाइन, उम्र या स्किन टोन में कोई बदलाव न करें।

कोई ब्यूटीफिकेशन नहीं, कोई फेस स्वैपिंग नहीं, कोई AI से चेहरे में बदलाव नहीं। प्राकृतिक मानवीय त्वचा की बनावट, पोर्स, हल्की रेखाएं और खामियों को बरकरार रखें। व्यक्ति को तुरंत उसी व्यक्ति के रूप में पहचाना जा सकना चाहिए। चेहरा बिल्कुल असली, DSLR कैमरे से लिया हुआ लगे - कभी भी कार्टून, एनीमे या इलस्ट्रेशन स्टाइल न हो।

SCENE & MOOD (दृश्य और माहौल)

दृश्य और माहौल: आउटडोर में खींचा गया अल्ट्रा-रियलिस्टिक, सिनेमैटिक होली पोर्ट्रेट। खुशियों भरा, ऊर्जा से भरपूर और त्योहार जैसा असली लगे। जिसमें रियल होली सेलिब्रेशन का एहसास हो।

SUBJECT & OUTFIT (विषय और पहनावा)

एक युवा भारतीय पुरुष, जिसने हल्के ऑफ-व्हाइट रंग का सूती कुर्ता पहना हो और गले में हल्का पारंपरिक दुपट्टा ढीला डला हो। कपड़े की बनावट साफ दिखाई दे, प्राकृतिक सिलवटें और सिलाई की डिटेल सुरक्षित रहे।

POSE & ACTION (पोज और एक्शन)

शरीर हल्का सा साइड की ओर मुड़ा हो। दाहिना हाथ ऊपर उठा हुआ हो और हवा में चमकीला गुलाल उछाल रहा हो। बायां हाथ कमर के पास आराम की स्थिति में हो।

आत्मविश्वास और प्रसन्नता से भरा चेहरा, सिर थोड़ा पीछे की ओर झुका हुआ। आंखें कैमरे से थोड़ी दूर (3/4 एंगल) देख रही हैं।

चेहरे और रंग का डिटेल:

गाल, माथे और दाढ़ी पर प्राकृतिक लाल, नीला और गुलाबी गुलाल हल्का सा लगा हुआ हो। चेहरे के चारों ओर हवा में रुके हुए बारीक रंगीन पाउडर के कण। रंगों के नीचे त्वचा की बनावट पूरी तरह से दिखाई देनी चाहिए।

बैकग्राउंड:

पेड़ों और खुले आसमान की झलक के साथ हल्का धुंधला आउटडोर बैकग्राउंड। माहौल त्योहार जैसा हो, लेकिन ध्यान भटकाने वाली चीजें न हों।

लाइटिंग और कैमरा लुक:

प्राकृतिक दिन की रोशनी हो। चेहरे पर हाइलाइट और शैडो संतुलित हों। 85mm DSLR पोर्ट्रेट जैसा लुक। चेहरा बिल्कुल शार्प फोकस में हो और बैकग्राउंड हल्का ब्लर।

स्टाइल और क्वालिटी:

बेहद रियलिस्टिक फोटोग्राफी, रियल कलर, कोई सिनेमैटिक कलर ग्रेडिंग नहीं, प्रोफेशनल होली फोटोशूट जैसा लुक, अल्ट्रा एचडी क्लैरिटी।

टेक्स्ट/सिग्नेचर:

नीचे बाईं ओर " Happy Holi" लिखें, हैंडरिटन सिग्नेचर-स्टाइल टाइपोग्राफी में, पतले कर्सिव स्ट्रोक, छोटा साइज,हल्का प्रीमियम एलिगेंस, सफेद या हल्का ऑफ-व्हाइट रंग।

आस्पेक्ट रेशियो: 3:4 वर्टिकल।

नेगेटिव प्रॉम्प्ट - सख्ती से नहीं चाहिए:

कार्टून, एनीमे, इलस्ट्रेशन, पेंटिंग, एआई लुक, सीजीआई, प्लास्टिक स्किन, स्मूथ स्किन, ब्यूटी फिल्टर, फेस स्वैप, बदले हुए चेहरे के फीचर्स, ब्लर, मोशन ब्लर, बोकेह ओवरलोड, लो रेजोल्यूशन, अतिरिक्त उंगलियां, विकृत चेहरा, वॉटरमार्क, लोगो, बहुत ज्यादा चटख रंग।

प्रॉम्प्ट 2:

फेस लॉक - बिल्कुल सख्ती से पालन करें: ऊपर बताए गए प्रॉप्म्पट के अनुसार

SCENE & MOOD (दृश्य और माहौल):

शाम की हल्की सुनहरी धूप में लिया गया अल्ट्रा-रियलिस्टिक, सिनेमैटिक होली पोर्ट्रेट, जो एक गर्मजोशी भरा, भावनात्मक और त्योहार जैसा हो। शांत, आत्मविश्वासपूर्ण और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध वातावरण दिखें।

SUBJECT & OUTFIT (व्यक्ति और कपड़े):

एक युवा भारतीय पुरुष हल्के पेस्टल बेज रंग का कुर्ता पहने हुए है, जिस पर हल्की पारंपरिक बुनाई है। पतला सूती दुपट्टा दोनों कंधों पर समान रूप से लिपटा हुआ है।

POSE & ACTION (पोज और एक्शन):

कैमरे की ओर मुंह करके खड़ा है। एक हाथ छाती के पास हल्के से रंग (गुलाल) पकड़े हुए हो। कोमल, आत्मविश्वासपूर्ण मुस्कान। दूसरा हाथ साइड में आराम की स्थिति में हो। चेहरे पर हल्की, आत्मविश्वास भरी मुस्कान हो। आंखें सीधे कैमरे में देख रही हैं।

FACE & COLOR DETAILS (चेहरा और रंग की डिटेल):

चेहरे और दाढ़ी पर नैचुरल रूप से फैला हुआ हल्का गुलाबी, नारंगी और आसमानी नीला गुलाल। रंग बहुत डार्क या ओवर-सैचुरेटेड न हों। रंग के नीचे भी त्वचा की बनावट साफ दिखाई दे।

बैकग्राउंड:

खुला आउटडोर बैकग्राउंड, जिसमें गर्म धूप की रोशनी हो। हवा में हल्की रंगीन धुंध हो, जो होली का एहसास दे। कंपोजिशन साफ और बिना भीड़-भाड़ के हो।

लाइटिंग और कैमरा लुक

प्रोफेशनल DSLR पोर्ट्रेट फ्रेमिंग। कम डेप्थ ऑफ फील्ड के साथ चेहरे पर एकदम सटीक फोकस।

स्टाइल और क्वालिटी:

हाइपर-रियलिस्टिक फोटोग्राफी, कोई फिल्टर नहीं, कोई AI टेक्सचर नहीं, बिल्कुल असली रंग

अल्ट्रा HD, प्रोफेशनल पोर्ट्रेट लुक

टेक्स्ट / सिग्नेचर:

नीचे-बाएं कॉर्नर पर "Happy Holi" लिखें। हैंडरिटन सिग्नेचर-स्टाइल, पतली कर्सिव लाइन, छोटा साइज, हल्का और प्रीमियम लुक। रंग सफेद या हल्का ऑफ-व्हाइट।

आस्पेक्ट रेशियो- 3:4 वर्टिकल

उपर बताए गए प्रॉप्म्पट के अनुसार

एनीमे, कार्टून, इलस्ट्रेशन, पेंटिंग, एआई फेस, स्मूथ स्किन, ब्यूटी रीटचिंग, ब्लर, मोशन ब्लर, बोकेह एब्यूज, सिनेमैटिक ग्रेडिंग, प्लास्टिक टेक्सचर, फेस डिस्टॉर्शन, एक्स्ट्रा लिम्ब्स, वॉटरमार्क, लोगो, लो क्वालिटी, आर्टिफिशियल ग्लो।

प्रॉम्प्ट-3

फेस लॉक — जरूरी (इसे बिल्कुल न बदलें): उपर बताए गए प्रॉम्प्ट के अनुसार रखें।

SUBJECT & OUTFIT (व्यक्ति और कपड़े): एक युवा भारतीय पुरुष हल्के पीले रंग का सूती कुर्ता पहने हुए है जिसमें कपड़े की प्राकृतिक सिलवटें हैं। एक पतला सफेद सूती दुपट्टा एक कंधे से ढीला लटका हुआ है। कपड़े की बनावट, सिलाई और सिलवटें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।

POSE & BODY LANGUAGE (पोज और बॉडी लैंग्वेज): डायनामिक पावर वॉक पोज। शरीर थोड़ा आगे की ओर झुका हुआ है। एक हाथ स्वाभाविक रूप से झूल रहा है। दूसरा हाथ कुर्ते से रंग पाउडर को हल्के से झाड़ रहा है। सिर ऊंचा, सीना खुला, आत्मविश्वास से भरा हुआ पोज।

FACE & COLOR DETAILS (चेहरा और रंग की डिटेल्स): गालों और माथे पर प्राकृतिक गुलाबी, लाल और नीला गुलाल हल्का सा लगा हुआ है। चेहरे के आसपास सूखे रंग के कण हवा में तैरते हुए दिखाई दें। रंगों के नीचे त्वचा की बनावट साफ दिखाई दे रही है—कोई स्मूदिंग नहीं।

बैकग्राउंड: खुला आउटडोर, पीछे हल्के ब्लर पेड़ और आसमान। दूर हल्की रंगीन धुंध जो होली का माहौल दिखाए। कंपोजिशन साफ और बिना अव्यवस्था के।

LIGHTING & CAMERA (लाइटिंग और कैमरा लुक)

सिर्फ प्राकृतिक दिन की रोशनी। चेहरे पर हल्की हाइलाइट्स और संतुलित शैडो। 85mm DSLR पोर्ट्रेट जैसा लुक। चेहरा पूरी तरह शार्प फोकस में, बैकग्राउंड हल्का ब्लर।

स्टाइल और क्वालिटी:

बेहद रियलिस्टिक फोटोग्राफी, असली जैसे रंग, कोई सिनेमैटिक कलर ग्रेडिंग नहीं, प्रोफेशनल फेस्टिवल फोटोशूट जैसा लुक, अल्ट्रा एचडी क्लैरिटी।

टेक्स्ट/सिग्नेचर: नीचे बाईं ओर "Happy Holi" लिखें, हैंडरिटन सिग्नेचर-स्टाइल टाइपोग्राफी, पतली कर्सिव लाइन, छोटा साइज, हल्का और प्रीमियम लुक। रंग सफेद या हल्का ऑफ-व्हाइट।

आस्पेक्ट रेशियो: 3:4 वर्टिकल।

नेगेटिव प्रॉम्प्ट: कार्टून, एनीमे, इलस्ट्रेशन, पेंटिंग, एआई लुक, सीजीआई, प्लास्टिक स्किन, स्मूथ स्किन, ब्यूटी फिल्टर, फेस डिस्टॉर्शन, ब्लर, मोशन ब्लर, बोकेह ओवरलोड, ओवरसैचुरेशन, एक्स्ट्रा फिंगर्स, वॉटरमार्क, लोगो, लो क्वालिटी।

कुल मिलाकर, ये Google Gemini AI होली फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट्स आपके असली पहचान को बरकरार रखते हुए शानदार तस्वीरें बनाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a vs Apple iPhone 16: डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस में कौन है बेस्ट?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।