Get App

Croma की Everything Apple Sale शुरू, iPhone, iPad और MacBook पर मिल रही भारी छूट

Croma Everything Apple Sale: Apple के प्रोडक्ट शायद ही कभी सस्ते होते हैं, यही वजह है कि सीजनल सेल अक्सर नए लॉन्च की तरह ही ध्यान खींचते हैं। टाटा की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर कंपनी Croma ने अब अपनी 'Everything Apple Sale' शुरू कर दी है, जो 8 मार्च तक चलेगी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 3:14 PM
Croma की Everything Apple Sale शुरू, iPhone, iPad और MacBook पर मिल रही भारी छूट
Croma की Everything Apple Sale शुरू, iPhone, iPad और MacBook पर मिल रही भारी छूट

Croma Everything Apple Sale: Apple के प्रोडक्ट शायद ही कभी सस्ते होते हैं, यही वजह है कि सीजनल सेल अक्सर नए लॉन्च की तरह ही ध्यान खींचते हैं। टाटा की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर कंपनी Croma ने अब अपनी 'Everything Apple Sale' शुरू कर दी है, जो 8 मार्च तक चलेगी। इस सेल में iPhones, MacBooks, iPads और एक्सेसरीज पर भारी छूट, एक्सचेंज बोनस और बंडल ऑफर दिए जा रहे हैं। यह सेल छात्रों से लेकर, जो अकादमिक सीजन शुरू होने से पहले अपने डिवाइस को अपग्रेड करना चाहते हैं, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स तक, सभी को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि वे पूरा कीमत चुकाए बिना अपने डिवाइस को अपडेट कर सकें।

iPhone 17 और iPhone 16 पर शानदार डील

Croma के अनुसार, कई ऑफर्स को मिलाकर iPhone 16 (128GB) के बेस वेरिएंट को ₹35,991 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह कीमत एक्सचेंज बेनिफिट्स पर काफी हद तक डिपेंड करती है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को ₹16,000 तक की छूट और ₹6,000 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

Croma ₹15,000 तक के डिस्काउंट कूपन और ₹3,999 तक के Tata Neu Coins बेनिफिट्स भी दे रहा है। HDFC Tata Neu क्रेडिट कार्डधारक 10% की इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ कीमत में और भी कमी कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें