Xiaomi 17 और 17 Ultra भारत में 28 फरवरी को होंगे लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल

Xiaomi 17 सीरीज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी के अनुसार, इस सीरीज के फोन 28 फरवरी, 2026 को बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra सहित दो नए स्मार्टफोन शामिल होंगे।

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 3:03 PM
Story continues below Advertisement
Xiaomi 17 और 17 Ultra भारत में 28 फरवरी को होंगे लॉन्च

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी साबित हो सकती है। दरअसल, Xiaomi 17 सीरीज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी के अनुसार, इस सीरीज के फोन 28 फरवरी, 2026 को बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra सहित दो नए स्मार्टफोन शामिल होंगे। आइए, ऑनलाइन लीक हुई इन फोनों की जानकारी, जिनमें कीमत और स्पेसिफिकेशन शामिल हैं, पर एक नजर डालते हैं।

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की अनुमानित कीमत

Dealabs के अनुसार, Xiaomi 17 का 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट इंटरनेशनल मार्केट में EUR 999 (लगभग 1,07,240 रुपये) में उपलब्ध होगा, जबकि 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट EUR 1099 में मिलेगा। वहीं, Xiaomi 17 Ultra का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट EUR 1,499 (लगभग 1,60,892 रुपये) में उपलब्ध होगा। हालांकि, Xiaomi की ओर से अभी तक इसको लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है, इसलिए सभी रीडर्स को सलाह दी जाती है कि वे इस जानकारी को अच्छे से पढ़ें।


Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Xiaomi 17 में 6.3 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर संचालित होगा, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज होगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होने की उम्मीद है, जिसमें तीन 50MP सेंसर होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। इसमें 7000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी हो सकता है।

वहीं, Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का 2K LTPO डिस्प्ले और बेस वेरिएंट वाला ही प्रोसेसर मिल सकता है। पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसमें 6800mAh की बैटरी होगी। जो फोन को दमदार पावर देगी।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 की कीमत में 30,000 तक की छूट, जानें कैमरा, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।