Croma Everything Apple Sale: अगर आप iPhone या MacBook खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, क्रोमा (Croma) ने अपने "Everything Apple" सेल के तीसरे फेज की घोषणा की है, जिसमें iPhone, MacBooks, iPad, Apple Watch और Airpods जैसे Apple प्रोडक्ट्स पर नए डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर दिए जा रहे हैं। यह सेल 29 मई से 14 जून तक चलेगी और ग्राहक इसका फायदा क्रोमा के स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म दोनों पर उठा सकते हैं।
