Vivo T5 को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की मिड-रेंज T5 लाइनअप का तीसरा मॉडल है, जो Vivo T5 Pro 5G और Vivo T5x 5G के साथ बाजार में शामिल हो रहा है। 4G हैंडसेट फिलहाल दो कलर ऑपशन्स और एक ही RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। नए Vivo फोन में Qualcomm का ऑक्टा कोर Snapdragon 6 सीरीज चिपसेट लगा है। इसमें 7,200mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल है। इसमें 8GB LPDDR4x RAM भी है।
Vivo T5 की कीमत और उपलब्धता
Vivo T5 की कीमत 5,799 MXN (लगभग 32,000 रुपये) है, जो 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए है। यह स्मार्टफोन फिलहाल Vivo Maxico के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Vivo T5 Black और Golden (स्पेनिश से अनुवादित) कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Vivo T5 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
नया Vivo T5 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो Androi 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इस हैंडसेट में 6.75 इंच का HD+ (720×1,570 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट, 83% NTSC कवरेज और 1,250 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि Vivo T5 धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।
नए Vivo T5 में Qualcomm का 6nm ऑक्टा कोर Snapdragon 6s Gen 2 चिपसेट लगा है। इस चिपसेट में 1.9GHz की क्लॉक स्पीड वाले चार एफिशिएंसी कोर और 2.9GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाले चार परफॉर्मेंस कोर हैं। स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है।
कैमरे की बात करें तो, Vivo T5 में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा, इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का सेकेंडरी रियर कैमरा भी है। अंत में, Vivo T5 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP (f/2.45) का फ्रंट कैमरा भी है। इसमें पीछे की तरफ LED फ्लैश भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इस हैंडसेट में 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, USB Type-C पोर्ट, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे सेंसर दिए गए हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, IR ब्लास्टर, जायरोस्कोप और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। इसका डाइमेंशन 166.64×78.43×8.39mm है और इसका वजन लगभग 219 ग्राम है। वहीं, इस फोन में 7,200mAh की बैटरी है और यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।