Flagship Smartphones 2026: टेक इंडस्ट्री 2026 में लॉन्च होने वाले कुछ सबसे पावरफुल और मच अवेटेड स्मार्टफोन्स की तैयारी कर रही है। इनमें iPhone 18 Pro Max से लेकर Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide तक शामिल हैं। लीक्स के अनुसार, स्मार्टफोन कंपनियां AI फीचर्स, फोल्डेबल डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और प्रीमियम डिजाइन पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।
खास बात यह है कि 2026 के दूसरे हिस्से में कई बड़े फ्लैगशिप फोन लॉन्च होने की उम्मीद है। नीचे कुछ ऐसे डिवाइस दिए गए हैं जिनका इंतजार किया जा रहा है:
Apple इस साल सितंबर तक iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकता है। इस डिवाइस में अंडर-डिस्प्ले Face ID टेक्नोलॉजी, पतले बेजल और अधिक कॉम्पैक्ट Dynamic Island होने की उम्मीद है। इसमें कंपनी का 2nm आर्किटेक्चर पर आधारित नेक्स्ट-जेन A20 प्रो प्रोसेसर लगा होगा। कैमरे में सुधार और बेहतर AI फीचर्स इस डिवाइस के प्रमुख बदलावों में शामिल होंगे।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide
यह स्मार्टफोन Samsung का एक नया फोल्डेबल डिवाइस होने की उम्मीद है, जिसमें कवर स्क्रीन होगी और खोलने पर यह टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
लीक से पता चलता है कि यह जुलाई में लॉन्च हो सकता है और इसमें Snapdragon 8 Elite Zen 5 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसमें 4,800mAh की बैटरी और दो बैक कैमरा सेंसर हो सकते हैं।
यह मोबाइल Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है, जिसे सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच का आउटर डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन कंपनी के 2nm चिपसेट पर आधारित A20 प्रो चिपसेट से संचालित होगा। इसमें 5,800mAh की बैटरी हो सकती है।
Google Pixel 11 Pro Fold को इस साल अगस्त और सितंबर के बीच Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro और Standard Pixel 11 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अनुमानित कीमत की बात करें तो, Pixel 11 Pro Fold की कीमत 1,59,999 रुपये से 1,81,999 रुपये के बीच हो सकती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में Teson G6 चिप होने की संभावना है, जिसे 16GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 5,050mAh की बैटरी हो सकती है और यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
जाने-माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने Weibo पर संकेत दिया है कि इस स्मार्टफोन में 185Hz डिस्प्ले हो सकता है। यह स्मार्टफोन चारों तरफ बेहद पतले बेजल के साथ लॉन्च हो सकता है और इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। इसकी स्क्रीन में LTPO और LIP पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे चारों तरफ के बेजल लगभग 1mm तक कम हो जाएंगे।
OnePlus 16 में Qualcomm's का अगले जेनरेशन का प्रोसेसर हो सकता है, जो Snapdragon 8 Elite Zen 5 चिपसेट से भी बेहतर हो सकता है। इस आने वाले प्रोसेसर का नाम Snapdragon 8 Elite Zen 6 Pro हो सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 5GHz तक पहुंचने की उम्मीद है। बैकअप के लिए, डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी हो सकती है।