Meta Subscription Plans: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta ने Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स की घोषणा की है। इन नए प्लान्स के नाम Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus रखे गए हैं।
Meta Subscription Plans: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta ने Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स की घोषणा की है। इन नए प्लान्स के नाम Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus रखे गए हैं।
Meta की प्रोडक्ट हेड Naomi Gleit ने इस बारे में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह जानकारी दी।
Gleit ने कहा, "हैलो सभी को, हमारे नए सब्सक्रिप्शन प्रोडक्ट्स के साथ वैल्यू बनाने को लेकर एक रोमांचक खबर है। हम Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus को रोल आउट करना शुरू कर रहे हैं, जिनमें बेहतर (enhanced) फीचर्स दिए गए हैं जिन्हें हमारी कम्युनिटी पहले से पसंद करती है। उन्होंने कहा, ये सब्सक्रिप्शन प्लान हमारे ऐप्स पर एक्सप्रेस करने और जुड़ने के बेहतर तरीके प्रदान करते हैं, और इसमें और भी मजेदार सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।"
कंपनी ने कहा है कि इन सब्सक्रिप्शन प्लान्स में यूजर्स को एक्स्ट्रा फीचर्स, पर्सनलाइजेशन टूल्स और प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेंगे, जो इसके सभी ऐप्स में उपलब्ध होंगे। Meta भविष्य में अपनी सभी सब्सक्रिप्शन सेवाओं को एक नए ब्रांड “Meta One” के तहत लाने की भी योजना बना रही है।
Gleit ने आगे कहा, "हम यह भी सोच रहे हैं कि इन सभी चीजों को एक साथ ऐसे कैसे लाया जाए, जो सही तरीके से काम करे। आप हमें ‘Meta One’ नाम के तहत सब्सक्रिप्शन टेस्ट करते हुए देख सकते हैं। अभी हम इसे टेस्ट कर रहे हैं और सीख रहे हैं, लेकिन भविष्य में हमारा लक्ष्य है कि Meta One एक ऐसा प्लेटफॉर्म बने जो हमारे सभी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन को एक ही जगह पर जोड़ दे।"
उन्होंने कहा कि Meta बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए प्रीमियम AI टूल्स भी विकसित कर रही है। ये टूल्स काम को ऑटोमेट करने, ब्रांड की पहचान को बेहतर बनाने और कंटेंट को ज्यादा आसानी से और तेजी से बनाने में मदद कर सकते हैं।
बता दें कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब Meta AI इंफ्रास्ट्रक्चर और AI प्रोडक्ट पर भारी खर्च कर रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Instagram+ और Facebook+ सब्सक्रिप्शन की कीमत $3.99 (लगभग ₹384.30) प्रति माह होगी, जबकि WhatsApp+ की कीमत $2.99 (लगभग ₹287.96) प्रति माह रखी गई है। Meta ने अभी तक भारत के लिए इन नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
कुल मिलाकर, इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे, जिनमें एडवांस एनालिटिक्स, प्रोफाइल कस्टमाइजेशन टूल्स, ज्यादा ऑडियंस तक पहुंच और स्टोरी रीवॉच स्टैटिस्टिक्स शामिल हैं। यह सोशल मीडिया कंपनी मुख्य रूप से क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और उन यूजर्स को टारगेट कर रही है जो अपने प्लेटफॉर्म पर ज्यादा कंट्रोल और बेहतर विजिबिलिटी चाहते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।