Croma Republic Day Sale 2026: iPhone 15 और 17 पर मिल रही भारी छूट, होम अप्लायंसेज भी हुए सस्ते

Croma Republic Day Sale 2026: Croma ने Republic Day 2026 से पहले स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविजन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर भारी छूट के साथ अपनी स्पेशल सेल की घोषणा की है। दरअसल, Croma की Republic Day Sale शुरू हो चुकी है और 26 जनवरी तक देशभर के सभी स्टोर्स पर चलेगी।

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement
Croma Republic Day Sale 2026: iPhone 15 और 17 पर मिल रही भारी छूट, होम अप्लायंसेज भी हुए सस्ते

Croma Republic Day Sale 2026: Croma ने Republic Day 2026 से पहले स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविजन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर भारी छूट के साथ अपनी स्पेशल सेल की घोषणा की है। दरअसल, Croma की Republic Day Sale शुरू हो चुकी है और 26 जनवरी तक देशभर के सभी स्टोर्स पर चलेगी। लेकिन सबसे खास बात है Apple iPhone 17 की कीमत में भारी कटौती, जो अब 82,900 रुपये की लॉन्च कीमत के मुकाबले 47,990 रुपये में उपलब्ध है। जी हां, आपने सही पढ़ा।

Republic Day Sale में Croma, Apple iPhone 17, Samsung Galaxy S25 Ultra और अन्य कई प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स पर रिकॉर्ड तोड़ छूट दे रहा है। Croma की Republic Day Sale के दौरान, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज जैसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी कम कीमतों पर उपलब्ध हैं।

Croma Republic Day sale 2026: iPhone 17 और iPhone 15 पर उपलब्ध खास ऑफर्स


Croma की Republic Day Sale के दौरान, आप Apple iPhone 17 को केवल ₹47,990 की कीमत पर खरीद सकते हैं, जो इसके लॉन्च प्राइस ₹82,900 से काफी कम है। यह डिस्काउंट Croma के बंडल ऑफर का हिस्सा है, जिसमें ₹23,500 तक का एक्सचेंज लाभ, ₹2,000 का बैंक कैशबैक और ₹8,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू उस डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करती है, जिसे आप बदल रहे हैं।

इसी बीच, iPhone 15 भी लिस्टेड प्राइस 59,900 रुपये के मुकाबले काफी कम कीमत 31,990 रुपये पर उपलब्ध होगा। यह कम कीमत एक्सचेंज लाभ, कैशबैक और बोनस ऑफर को ध्यान में रखते हुए तय की गई है।

यह भी पढ़ें: A20 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है Foldable iPhone, जानें डिजाइन, कैमरा और कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।