Get App

हैकर्स से बचना चाहते हैं तो तुरंत ऑन करें WhatsApp की यह सेटिंग, साइबर एक्सपर्ट ने बताई जबरदस्त ट्रिक

हैकर्स के लिए आपके WhatsApp को हैक करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। जिससे आपके डॉक्यूमेंट्स या जरूरी जानकारी उनके पास चली जाती है। ऐसे में आप घबराएं नहीं, बल्कि आप अपने WhatsApp पर सिर्फ एक सेटिंग ऑन करके उसे हैकर प्रूफ बना सकते हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 2:14 PM
हैकर्स से बचना चाहते हैं तो तुरंत ऑन करें WhatsApp की यह सेटिंग, साइबर एक्सपर्ट ने बताई जबरदस्त ट्रिक
हैकर्स से बचना चाहते हैं तो तुरंत ऑन करें WhatsApp की यह सेटिंग, साइबर एक्सपर्ट ने बताई जबरदस्त ट्रिक

हमारे जीवन में WhatsApp का महत्व ज्यादा बढ़ गया है। चाहे ऑफिस हो या नॉर्मली बातचीत करना हो इसका यूज हर जगह लगातार हो रहा है। देखा जाए तो यह एक तरह से जीवन का हिस्सा बन चुका है। WhatsApp के जरिए कई महत्वपूर्ण PDF फाइलें, फोटो, डॉक्यमेंट्स भेजे जाते हैं, जो हमारे लिए जरूरी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हैकर्स के लिए आपके WhatsApp को हैक करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। जिससे आपके डॉक्यूमेंट्स या जरूरी जानकारी उनके पास चली जाती है। ऐसे में आप घबराएं नहीं, बल्कि आप अपने WhatsApp पर सिर्फ एक सेटिंग ऑन करके उसे हैकर प्रूफ बना सकते हैं। जी हां, ऐसा बताया है साइबर सिक्योरिटी के मामलों के एक्सपर्ट साइबर दुबे उर्फ अमित दुबे ने। चलिए डिटेल में जानते हैं कि आखिर टेक् एक्सपर्ट्स की WhatsApp यूजर्स के लिए क्या राय है?

खतरे में है आपका WhatsApp?

देखा जाए तो आए दिन WhatsApp से जुड़े स्कैम की खबर आती रहती है। किसी के अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए हैं, तो किसी के डॉक्यूमेंट्स चोरी हो गए हैं या फिर किसी की फोटो व्हाट्सएप से चुरा कर लिक कर दी गई है। ये घटनाएं आज के समय में कोई नई नहीं है। इसलिए सरकार की ओर से भी WhatsApp में मौजूद सिक्योरिटी से जुड़ी खामियों से जुड़ी चेतावनियां आए दिन आती रहती हैं। ऐसे में अगर कहा जाए कि आपका WhatsApp खतरे में है, तो कुछ गलत नहीं होगा। हालांकि इस बात से चिंतित होकर आप WhatsApp का इस्तेमाल करना तो बंद नहीं कर सकते। ऐसे में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अमित दुबे ने स्कैमर्स से बचने के लिए बताया कि अगर आप अपने WhatsApp की टू स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग को ऑन कर दें, तो आपका WhatsApp हैकर फ्रूफ हो जाता है। यानी की कोई भी आपके WhatsApp को फिर हैक नहीं कर पाएगा।

जानें क्या है टू स्टेप वेरिफिकेशन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें