43 inch smart TV : त्योहारों का सीजन आने वाला है, ऐसे में अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, इस समय स्मार्ट टीवी का ट्रेंड खूब चला है। बड़ी स्क्रीन वाला टीवी लोगों की दीवार की शान को बढ़ाता है और कमरे व हॉल को एक अलग लुक देता है। इसलिए आजकल 43 इंच का स्मार्ट टीवी अब एक स्टैंडर्ड बन गया है, क्योंकि 32 इंच तो काफी छोटा दिखने लगा है। बता दें कि टीवी ऐसी चीज है, जिस पर लोग एक बार पैसा लगाकर चाहते हैं कि सालों साल कोई दिक्कत ना आए। इसी को दखते हुए आज हम आपके लिए 43 इंच स्मार्ट टीवी के 6 ऐसे ऑप्शन लेकर आए हैं, जिन्हें आप सबसे कम दाम में खरीद सकते हैं।
Onida 43-inch Full HD Smart TV 43ACF
Onida काफी पुराना और जाना-माना ब्रैंड है। Onida का 43-inch Full HD स्मार्ट टीवी केवल 17999 रुपये में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। यह बेजल लेस टीवी है। टीवी में 20W का साउंड आउटपुट मिलेगा। हालांकि, RAM सिर्फ 512MB है।
Hisense 43 inches Full HD Smart QLED Google TV 43E5Q
Hisense कंपनी कई सारे टीवी मॉडल बेचती है, जिनमें से एक मॉडल ऑनलाइन 19,499 रुपये में मिल रहा है। यह टीवी 30W का साउंड ऑफर करता है। यह Google TV OS पर चलता है, जिसकी मदद से आप अपने फेवरेट ऐप्स इसमें इंस्टॉल कर पाएंगे।
TOSHIBA 43 inches V Series Full HD Smart TV 43V35MP
TOSHIBA ब्रैंड काफी पुराना है और लोग इस ब्रैंड के टीवी खरीदते आए हैं। इस ब्रैंड की टीवी को आप ऑनलाइन सिर्फ 19999 रुपये में खरीद सकते हैं। टीवी में इन-बिल्ट Chromcast की मदद से कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है। 20W का साउंड आउटपुट इसमें मिलता है। 1GB RAM और 8GB स्टोरेज है।
Redmi 43inch smart tv
43 इंच का Redmi स्मार्ट टीवी वर्तमान में कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑफर और छूट के साथ उपलब्ध है। उदाहरण के लिए, Redmi 43-inch F सीरीज अल्ट्रा एचडी 4K एलईडी स्मार्ट फायर टीवी को बैंक ऑफर के जरिए अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट के साथ 25,999 रुपये में सेल किया जा रहा है।
Samsung 43 inches FHD Smart LED TV UA43F5550FUXXL
इसके अलावा, Samsung स्मार्ट टीवी ने भी वही नाम कमाया है जो उसने स्मार्टफोन कैटिगरी में हासिल की है। अगर आप ब्रैंड पर दांव लगाना चाहते हैं तो Samsung के स्मार्ट टीवी पर भरोसा कर सकते हैं। हम जिस मॉडल की बात कर रहे हैं वह ऑनलाइन 23,990 रुपये में आपको मिल जाएगा। इस टीवी में Full HD में कंटेंट स्ट्रीम कर पाएंगे। यही नहीं, वॉइस असिस्टेंट को भी यह टीवी सपोर्ट करता है।
TCL 43 inches Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43V6C
TCL भी स्मार्ट टीवी के ब्रांड में एक बहुत बड़ा नाम है। इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लोगों को खूब पसंद आते हैं। हम जिस मॉडल की बात कर रहे हैं, वह टीवी ऑनलाइन 23990 रुपये में मिल रहा है और इसकी कीमत में आपको 4K Ultra HD रेजॉलूशन वाला टीवी मिल जाएगा। TV में 24W का साउंड आउटपुट, 2GB RAM और 16GB स्टोरेज मिल जाता है।
नोट: टीवी की कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है। ऑनलाइन और मार्केट में अन्य कंपनियों के भी टीवी हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।