Get App

iPhone 17 Pro पर मिल रहा ₹77,910 तक का डिस्काउंट, जानें एक्सचेंज और कैशबैक का पूरा कैलकुलेशन

अगर आप iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए Reliance Digital एक खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल को 56,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 11:45 AM
iPhone 17 Pro पर मिल रहा ₹77,910 तक का डिस्काउंट, जानें एक्सचेंज और कैशबैक का पूरा कैलकुलेशन
iPhone 17 Pro पर ₹77,910 तक की बचत? जानें एक्सचेंज और कैशबैक का पूरा कैलकुलेशन

अगर आप iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए Reliance Digital एक खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल को 56,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह कीमत कई अलग-अलग ऑफर्स और बेनेफिट्स को मिलाकर बनती है। इस ऑफर में इन-स्टोर डिस्काउंट, पुराने फोन का एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक शामिल हैं। इन सभी फायदों को जोड़ने के बाद फोन की लिस्टेड MRP (1,34,900 रुपये) काफी कम हो जाती है।

iPhone 17 Pro डील की जानकारी

Reliance Digital iPhone 17 Pro 256GB पर सीधे 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट दे रहा है। इसके बाद फोन की कीमत 1,34,900 रुपये से घटकर 1,24,990 रुपये हो जाती है।

इसके बाद ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके ₹55,000 तक की एक्सचेंज वैल्यू पा सकते हैं। इस ऑफर में ₹10,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। वहीं, इस प्रमोशन के तहत ₹3,000 का बैंक कैशबैक भी मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें