Get App

Amazon Great Indian Festival Sale 2025: स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक हर प्रोडक्ट्स पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Amazon Great Indian Festival Sale 2025: अगर आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Amazon Great Indian Festival Sale 2025 जल्द शुरू होने वाला है। इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को लिस्ट किया जाएगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 03, 2025 पर 11:54 AM
Amazon Great Indian Festival Sale 2025: स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक हर प्रोडक्ट्स पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल
Amazon Great Indian Festival Sale 2025: स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक हर प्रोडक्ट्स पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Amazon Great Indian Festival Sale 2025: अगर आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Amazon Great Indian Festival Sale 2025 जल्द शुरू होने वाला है। इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को लिस्ट किया जाएगा। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट होम अप्लायंसेज, स्मार्ट TV, रेफ्रिजरेटर जैसे कई एक्सेसरीज कम दाम में मिलेंगी। पिछले साल का Samsung फ्लैगशिप Galaxy S24 Ultra भी सेल में डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध होगा। अब आइए जानते हैं कौन-कौन से प्रोडक्ट पर और कितनी मिलेगी छूट।

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 की डिटेल

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने हाल ही में ऐलान किया कि उसकी अपकमिंग Amazon Great Indian Festival Sale 2025 जल्द लाइव होगी। कंपनी ने इसके बाद सेल इवेंट का एक माइक्रोसाइट भी लाइव किया, जिसमें बैंक ऑफर्स और डील्स दिखाई गईं। अब माइक्रोसाइट को अपडेट करके ये भी टीज किया गया है कि अलग-अलग लैपटॉप्स और स्मार्टफोन्स किस प्राइस पर सेल किए जाएंगे।

सेल में Asus लैपटॉप बैंक ऑफर्स के साथ 60,000 रुपये से भी कम में मिलेगा। इसमें Nvidia GeForce RTX 3050 GPU है। जो कंप्यूटर और लैपटॉप में गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइन, और हाई-क्वालिटी ग्राफिक्स दिखाने के लिए इस्तेमाल होता है। वहीं, ग्राहक HP 15 लैपटॉप (Intel i5 13th Gen प्रोसेसर के साथ) को भी 50,000 रुपये से कम में खरीद सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें