क्या 5G से सच में बैटरी जल्दी खत्म होती है! स्मार्टफोन की बैटरी बचाने का क्या है सबसे आसान तरीका

5G नेटवर्क पर स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या सच है, खासकर तब जब आपका फोन बार-बार 4G और 5G नेटवर्क्स के बीच स्विच करता है या कमजोर सिग्नल एरिया में है। हालांकि, स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क और नए स्मार्टफोन्स में बैटरी लाइफ बेहतर हो सकती है

अपडेटेड Jul 09, 2025 पर 5:56 PM
फोन का सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर हमेशा अपडेट रखें, ताकि बैटरी ऑप्टिमाइजेशन बेहतर हो सके।

तेज इंटरनेट तो सबको पसंद है। इसके लिए 5G से नीचे इंटरनेट किसी को नहीं चाहिए। लेकिन क्या पता है कि 5G की वजह से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में किसी स्मार्टफोन की बैटरी चलती रहे इसके लिए जरूरी है कुछ टिप्स आजमाना। सबसे पहले जान लेते हैं कि 5G नेटवर्क और बैटरी ड्रेन होने के बीच क्या कनेक्शन है।

5G पर क्यों घटती है बैटरी की लाइफ

5G नेटवर्क पर डेटा ट्रांसफर की स्पीड 1Gbps तक पहुंच सकती है, जो 4G से कई गुना ज्यादा है। इतनी तेज स्पीड के लिए फोन का हार्डवेयर और नेटवर्क मॉड्यूल लगातार एक्टिव रहते हैं, जिससे बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है।


इसके अलावा, भारत में ज्यादातर टेलिकॉम कंपनियां अभी नॉन-स्टैंडअलोन 5G (NSA 5G) नेटवर्क इस्तेमाल कर रही हैं। इसमें डेटा के लिए 5G और कॉलिंग/मैसेज के लिए 4G नेटवर्क का इस्तेमाल होता है। फोन बार-बार दोनों नेटवर्क्स के बीच स्विच करता है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है।

बैटरी बचाने के लिए क्या करें!

NSA 5G में फोन लगातार 4G और 5G नेटवर्क के बीच स्विच करता है, जिससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है। भारत में 5G इंफ्रास्ट्रक्चर अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। कमजोर सिग्नल या टावर से दूरी होने पर फोन का मॉडेम कनेक्शन बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करता है, जिससे बैटरी और तेजी से ड्रेन होती है।

तेज डेटा स्पीड

5G पर हाई-स्पीड स्ट्रीमिंग, डाउनलोडिंग और मल्टीपल ऐप्स के इस्तेमाल से फोन का प्रोसेसर और नेटवर्क मॉड्यूल ज्यादा एक्टिव रहता है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

पुराने या कम एफिशिएंट प्रोसेसर वाले फोन में 5G का असर बैटरी पर ज्यादा दिखता है। हालांकि, नए स्मार्टफोन्स में स्मार्ट डेटा मोड जैसे फीचर बैटरी बचाने में मदद करते हैं।

क्या हर 5G नेटवर्क एक जैसा असर डालता है?

ऐसा नहीं है। कुच कंपनियां स्टैंडअलोन 5G (SA 5G) नेटवर्क पर काम कर रही हैं। उनके नेटवर्क पर स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ 20-40% तक बढ़ सकती है, क्योंकि इसमें सिर्फ 5G नेटवर्क का इस्तेमाल होता है और बार-बार स्विचिंग की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, NSA 5G नेटवर्क पर बैटरी ड्रेन की समस्या ज्यादा देखी जाती है।

बैटरी बचाने के परफेक्ट टिप्स

अगर आपको 5G की जरूरत नहीं है, तो फोन की सेटिंग्स में जाकर 'Preferred Network Type' को 4G या ऑटो मोड पर सेट करें।

ब्राइटनेस कम रखें

डिस्प्ले ब्राइटनेस कम या ऑटो-ब्राइटनेस मोड ऑन रखें।

डार्क मोड और एडॉप्टिव बैटरी

डार्क मोड और एडॉप्टिव बैटरी फीचर का इस्तेमाल करें।

अनावश्यक फीचर्स बंद करें

कीबोर्ड वाइब्रेशन, ऑटो-सिंक, और बैकग्राउंड ऐप्स को बंद रखें।

सॉफ्टवेयर अपडेट रखें

फोन का सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर हमेशा अपडेट रखें, ताकि बैटरी ऑप्टिमाइजेशन बेहतर हो सके।

5G नेटवर्क पर स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या सच है, खासकर तब जब आपका फोन बार-बार 4G और 5G नेटवर्क्स के बीच स्विच करता है या कमजोर सिग्नल एरिया में है। हालांकि, स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क और नए स्मार्टफोन्स में बैटरी लाइफ बेहतर हो सकती है। बैटरी बचाने के लिए ऊपर बताए गए उपाय जरूर अपनाएं और जरूरत के मुताबिक नेटवर्क सेटिंग्स बदलते रहें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।