Get App

E-Aadhaar App: घर बैठे होंगे आधार से जुड़े सारे काम, लॉन्च से पहले जानें डिटेल्स

E-Aadhaar App: अक्सर लोगों को आधार कार्ड से जुड़ी समस्या के लिए आधार और जनसेवा केंद्रों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन अब ऐसा बिल्कलु नहीं होगा। क्योंकि भारत सरकार जल्द आधार से जुड़ी एक नई ऐप लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम E-Aadhaar हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 01, 2025 पर 1:50 PM
E-Aadhaar App: घर बैठे होंगे आधार से जुड़े सारे काम, लॉन्च से पहले जानें डिटेल्स
E-Aadhaar App: घर बैठे होंगे आधार से जुड़े सारे काम, लॉन्च से पहले जानें डिटेल्स

E-Aadhaar App: अक्सर लोगों को आधार कार्ड से जुड़ी समस्या के लिए आधार और जनसेवा केंद्रों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन अब ऐसा बिल्कलु नहीं होगा। क्योंकि भारत सरकार जल्द आधार से जुड़ी एक नई ऐप लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम E-Aadhaar हैं। इस नई ऐप के जरिए आप अपनी पर्सनल जानकारी जैसे कि नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ जैसी चीजें खुद ही अपडेट कर पाएंगे। भारत सरकार द्वारा इस ऐप को बनाने का एक मकसद यह भी है कि लोगों को बार-बार आधार में सुधार करवाने के लिए आधार केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे सरकार पर से भी उन अनुरोधों या शिकायतों का बोझ हटेगा जो कि रोजाना लाखों की तादाद में UIDAI के पोर्टल पर जमा हो जाते हैं। अब आइए जानते हैं E-Aadhaar ऐप के बारे में डिटेल में।

 E-Aadhaar ऐप क्या है?

जिस तरह से अभी mAadhaar ऐप आपके आधार से जुड़े कई तरह के कामों के लिए उपलब्ध है, उसी तरह से E-Aadhaar ऐप कई नई सुविधाएं लेकर आने वाला है। इसे आप अपने आधार कार्ड का डिजिटल या ऑनलाइन वर्जन समझ सकते हैं। इस ऐप के आने से आप अपने आधार की सॉफ्ट कॉपी जहां चाहे वहा शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा, कई काम के ऑप्शन इस ऐप में देखने को मिलेंगे। बता दें कि इस ऐप का अर्ली एक्सेस वर्जन फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। अगर आप चाहें, तो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर एक्सपीरियंस कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस ऐप पर कई काम के फीचर्स उपलब्ध कराए जाने बाकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस ऐप को साल के आखिर तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

 E-Aadhaar ऐप में मिलेगी ये सुविधाएं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें