एलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने भारत में अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमतों में बड़ी कटौती की है। ये पहला मौका है जब भारत में अब X Premium की कीमतों में इतनी बड़ी कमी की गई है। कंपनी के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, अब सभी तरह के अकाउंट्स पर मंथली और एनुअल फीस में 48% तक की कमी की गई है।
बता दें कि एक्स के मोबाइल यूजर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत पहले जहां 900 रुपए प्रति माह थी, अब इसे घटाकर 470 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। वहीं, वेब यूजर्स के लिए यह फीस अब 650 रुपए से घटकर 427 रुपए प्रति माह हो गया है, यानी इसमें 34% की कमी हुई है। कंपनी का उद्देश्य इस बदलाव के जरिए भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रीमियम सर्विस से जोड़ना है।
जानें अब क्या मिलेंगी सुविधाएं
खास बात यह है कि मोबाइल और वेब यूज़र्स के बीच कमीशन के अंतर को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कीमतें तय की गई हैं, जिससे मोबाइल यूज़र्स के लिए कीमतें थोड़ी ज़्यादा हैं। बेसिक प्लान के लिए भी अब कीमतें कम कर दी गई हैं। पहले जहां हर महीने फीस 243.75 रुपए था, अब इसे घटाकर 170 रुपए कर दिया गया है। एनुएल पेमेंट करने वालों के लिए यह राशि 2,590 रुपए से घटाकर 1,700 रुपए कर दी गई है।
बेसिक यूज़र्स को मिलेंगी ये सुविधाएं:
X के प्रीमियम प्लस प्लान में भी बड़ी कटौती
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) ने अपने प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन की कीमतों में भी भारी कटौती की है। अब वेब यूज़र्स को हर महीने 3,470 रुपये की जगह सिर्फ 2,570 रुपये चुकाने होंगे, यानी कीमतों में 26% की कमी की गई है। वहीं, मोबाइल यूज़र्स के लिए भी राहत की खबर है। उन्हें अब पहले की तरह 5,100 रुपये नहीं, बल्कि सिर्फ 3,000 रुपये प्रति माह देना होगा। कंपनी के इस कदम से प्रीमियम प्लस प्लान अब ज़्यादा लोगों के लिए किफायती और सुलभ बन गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।