Get App

एलॉन मस्क ने भारत में घटाए X Premium के दाम, जानें अब कितना सस्ता मिलेगा सब्सक्रिप्शन

एक्स के मोबाइल यूज़र्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत पहले जहां 900 रुपए प्रति माह थी, अब इसे घटाकर 470 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। वहीं, वेब यूजर्स के लिए यह फीस अब 650 रुपए से घटकर 427 रुपए प्रति माह हो गया है, यानी इसमें 34% की कमी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2025 पर 11:48 PM
एलॉन मस्क ने भारत में घटाए X Premium के दाम, जानें अब कितना सस्ता मिलेगा सब्सक्रिप्शन
X ने भारत में अपने X Premium सब्सक्रिप्शन की कीमतों में बड़ी कटौती की है।

एलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने भारत में अपने प्रीमियम  सब्सक्रिप्शन की कीमतों में बड़ी कटौती की है। ये पहला मौका है जब भारत में अब X Premium की कीमतों में इतनी बड़ी कमी की गई है। कंपनी के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, अब सभी तरह के अकाउंट्स पर मंथली और एनुअल फीस में 48% तक की कमी की गई है।

बता दें कि एक्स के मोबाइल यूजर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत पहले जहां 900 रुपए प्रति माह थी, अब इसे घटाकर 470 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। वहीं, वेब यूजर्स के लिए यह फीस अब 650 रुपए से घटकर 427 रुपए प्रति माह हो गया है, यानी इसमें 34% की कमी हुई है। कंपनी का उद्देश्य इस बदलाव के जरिए भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रीमियम सर्विस से जोड़ना है।

जानें अब क्या मिलेंगी सुविधाएं

खास बात यह है कि मोबाइल और वेब यूज़र्स के बीच कमीशन के अंतर को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कीमतें तय की गई हैं, जिससे मोबाइल यूज़र्स के लिए कीमतें थोड़ी ज़्यादा हैं। बेसिक प्लान के लिए भी अब कीमतें कम कर दी गई हैं। पहले जहां हर महीने फीस 243.75 रुपए था, अब इसे घटाकर 170 रुपए कर दिया गया है। एनुएल पेमेंट करने वालों के लिए यह राशि 2,590 रुपए से घटाकर 1,700 रुपए कर दी गई है।

बेसिक यूज़र्स को मिलेंगी ये सुविधाएं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें