Get App

मस्क के Starlink का भारत में रास्ता साफ: सरकार से मिली अंतिम मंजूरी, पहले किन ग्राहकों को मिलेगी सर्विस?

Starlink India launch: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए एलॉन मस्क की Starlink को अंतिम मंजूरी मिल गई है। जानिए स्टारलिंक अपनी सर्विस कब लॉन्च करेगी और सबसे पहले किन ग्राहकों को इसका इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 09, 2025 पर 6:48 PM
मस्क के Starlink का भारत में रास्ता साफ: सरकार से मिली अंतिम मंजूरी, पहले किन ग्राहकों को मिलेगी सर्विस?
मंजूरी मिलने के बाद स्टारलिंक को अब सरकार से स्पेक्ट्रम हासिल करना होगा।

Starlink India launch: अमेरिकी अरबपति एलॉन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) अब भारत में अपनी सेवा पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टारलिंक को भारत की स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe (Indian National Space Promotion and Authorisation Centre) से मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी स्टारलिंक के लिए भारत में कमर्शियल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने की दिशा में आखिरी रेगुलेटरी अड़चन थी। Moneycontrol को सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

मस्क की स्टारलिंक अब Eutelsat-OneWeb और रिलायंस जियो के बाद भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए पूरी मंजूरी हासिल करने वाली तीसरी कंपनी बन गई है।

अब आगे क्या होगा Starlink का प्लान?

मंजूरी मिलने के बाद स्टारलिंक को अब सरकार से स्पेक्ट्रम हासिल करना होगा। उसे देशभर में ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा और राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के हिसाब से टेस्टिंग करनी होगी। कंपनी की योजना भारत में कम से कम तीन गेटवे स्टेशन स्थापित करने की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें