Facebook और Instagram ग्लोबली हुआ डाउन, लाखों यूजर्स हुए परेशान

Facebook-Insta Down: भारत समेत दुनियाभर में शुक्रवार को कई फेसबुक, इंस्टाग्राम यूजर्स ने प्लेटफार्म डाउन होने की शिकायत की। लाखों यूजर्स को लॉगिन और अपलोडिंग में दिक्कतें आ रही हैं। दिक्कतों पर यूजर्स एक्स जैसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का शिकायत कर रहे हैं

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 8:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Facebook-Insta Down: Meta की कई सर्विसेज  डाउन हो गईं है।

Facebook-Insta Down: Meta की कई सर्विसेज डाउन हो गईं है। फेसबुक और इंस्टाग्राम बीते आधे घंटे से ज्यादा वक्त से काम नहीं कर रहे हैं। भारत समेत दुनियाभर में शुक्रवार को कई फेसबुक, इंस्टाग्राम यूजर्स ने प्लेटफार्म डाउन होने की शिकायत की। लाखों यूजर्स को लॉगिन और अपलोडिंग में दिक्कतें आ रही हैं। दिक्कतों पर यूजर्स एक्स जैसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का शिकायत कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आ रही शिकायतों के मुताबिक, कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो रहे हैं जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे थे। कुछ यूजर्स का इंस्टा काम ही नहीं कर रहा है।

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं प्रभावित होने की शिकायत दर्ज कराई। 12 जून की शाम करीब 7 बजे लगभग 1 लाख लोगों ने प्लेटफॉर्म पर समस्या की रिपोर्ट की। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 56 प्रतिशत यूजर्स को फेसबुक इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही थी। वहीं, लगभग 25 प्रतिशत लोगों को अपने अकाउंट में लॉग-इन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, करीब 11 प्रतिशत यूजर्स ने बताया कि वे फेसबुक को सही तरीके से एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।

खबर अपडेट हो रही है...


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।