Flipkart Big Billion Days Sale 2025: Motorola Razr 60 पर ₹10,000 की भारी छूट, जानें नई कीमत

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: 23 सितंबर से Flipkart Big Billion Days Sale 2025 शुरु हो गया है। जहां पर आपको इन सभी प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन इस सेल में लोगों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स पर है। बता दें कि इस सेल के अट्रैक्टिव डील्स में से एक Motorola Razr 60 भी है।

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 3:51 PM
Story continues below Advertisement
Flipkart Big Billion Days 2025: Motorola Razr 60 पर ₹10,000 की भारी छूट, जानें नई कीमत

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेस, ग्रोसरी या फिर स्मार्टफोन खरीदनें की सोच रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि कल से यानी 23 सितंबर से Flipkart Big Billion Days Sale 2025 शुरु हो गया है। जहां पर आपको इन सभी प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन इस सेल में लोगों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स पर है। बता दें कि इस साल के सबसे अट्रैक्टिव डील्स में से एक Motorola Razr 60 भी है। इस स्मार्टफोन की कीमत में 10,000 हजार रुपये तक की कटौती की गई है, जिससे ये फोन अब ज्यादा किफायती हो गया है।

Motorola Razr 60 पर फ्लिपकार्ट डील

Motorola Razr 60 को भारत में 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Flipkart पर ये फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन फिलहाल 39,999 रुपये में लिस्टेड है। यानी इस Big Billion Days सेल में इस फोन पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज करने पर और भी बचत की जा सकती है। इसके अलावा, यहां कुछ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।


Motorola Razr 60 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Motorola Razr 60 में 6.96-इंच pOLED इनर डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन है। बाहर की तरफ 3.63-इंच pOLED कवर स्क्रीन दी गई है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,700 nits पीक ब्राइटनेस है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400X चिपसे पर काम करता है। इसके अलावा फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह फोन Android 15 पर ऑपरेट होता है और इसमें 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। Motorola Razr 60 एक ड्यूल सिम (GSM और GSM) मोबाइल है, जो ई-सिम और नैनो सिम कार्ड्स के साथ आता है। इसका डायमेंशन 171.30 x 73.99 x 7.25mm (height x width x thickness) और वजन 188.00 ग्राम है। इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए IP48 रेटिंग है।

कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में Wi-Fi 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स, GPS, NFC, USB Type-C, FM रेडियो Wi-Fi Direct, 3G और 4G (भारत में कुछ एलटीई नेटवर्क द्वारा उपयोग किए जाने वाले बैंड 40 के सपोर्ट के साथ) है। दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4G है।

कैमरे की बात करें तो Motorola Razr 60 में 50MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

यह भी पढ़ें: GTA 6 का धमाका, इस दिन होगी ग्लोबल लॉन्चिंग, फैन्स में जबरदस्त उत्साह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।