फ्लिपकार्ट के साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। Flipkart का बिग बिलियन डेज जल्द ही शुरू होने वाला है। कंपनी ने इस खास शॉपिंग इवेंट को लेकर एक टीजर जारी किया है, जिससे सेल की तैयारियों की जानकारी मिली है। Flipkart का बिग बिलियन डेज की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी, लेकिन ये कुछ खास मेंबर्स के लिए होगी। वहीं सभी कस्टमर के लिए इस सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। कंपनी ने अभी ये नहीं बताया है कि किन सामानों पर कितनी छूट मिलेगी या कौन से खास ऑफर दिए जाएंगे। इन ऑफर्स की पूरी जानकारी सेल शुरू होने के बाद ही सामने आएगी।
बिग बिलियन डेज के दौरान कस्टमर को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरण और अन्य सामान खरीदने वालों को कीमतों में अच्छी बचत का मौका मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में
फ्लिपकार्ट की आने वाली सेल में कुछ सदस्यों को आम ग्राहकों से पहले खरीदारी करने का मौका मिलेगा। कंपनी के टीजर के अनुसार, फ्लिपकार्ट प्लस, फ्लिपकार्ट ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड वाले ग्राहक 8 अक्टूबर से सेल का फायदा उठा सकेंगे। अर्ली एक्सेस की वजह से इन ग्राहकों को चुनिंदा ऑफर और डील्स पहले देखने और खरीदने का मौका मिल सकता है। इससे खास तौर पर उन लोगों को फायदा होगा जो सेल में किसी लोकप्रिय प्रोडक्ट को कम कीमत पर खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं सभी कस्टमर के लिए ये सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगा।
फ्लिपकार्ट ने जारी किया टीजर
फ्लिपकार्ट ने अपनी आने वाली सेल को लेकर ऐप पर एक नया टीजर जारी किया है। इसमें पर्पल कलर की खास थीम दिखाई गई है और संकेत दिया गया है कि जल्द ही ग्राहकों के लिए बड़ी डील्स की जानकारी सामने आएगी। फिलहाल कंपनी ने किसी खास प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट के बारे में खुलासा नहीं किया है। लेकिन, टीजर में कुछ बैंक और ब्रांड नजर आ रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सेल के दौरान ग्राहकों को इनकी ओर से भी खास ऑफर मिल सकते हैं। सेल शुरू होने के साथ ही सभी डील्स और डिस्काउंट की पूरी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
फ्लिपकार्ट की आने वाली सेल में ग्राहकों को बैंक से जुड़े खास ऑफर भी मिल सकते हैं। कंपनी ने इस सेल के लिए एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। टीजर के अनुसार, इन बैंकों के पात्र कार्ड या लेनदेन पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक की तुरंत छूट मिल सकती है। फ्लिपकार्ट की आगामी सेल में मिलने वाली छूट को लेकर अभी सभी जरूरी जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने शुरुआती टीजर में यह साफ नहीं किया है कि बैंक ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को कितनी कीमत की खरीदारी करनी होगी और कौन से कार्ड इस ऑफर में शामिल होंगे। इसके अलावा, अधिकतम कितनी छूट मिलेगी और किन सामानों पर यह फायदा मिलेगा, इसकी जानकारी भी अभी बाकी है। माना जा रहा है कि सेल शुरू होने से पहले फ्लिपकार्ट इन सभी नियमों और शर्तों को स्पष्ट कर सकता है।
फ्लिपकार्ट की आने वाली सेल में ग्राहकों को अलग-अलग तरह के सामान पर अच्छे ऑफर मिलने की उम्मीद है। टीजर में एसर, हायर, जेबीएल, एरिस्टोक्रेट और टीसीएल जैसे कई जाने-माने ब्रांड के नाम दिखाई दिए हैं। किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिलेगी, इसकी जानकारी फ्लिपकार्ट ने अभी नहीं दी है। फ्लिपकार्ट ने अपनी आगामी सेल को लेकर अभी सिर्फ शुरुआती जानकारी साझा की है और बड़े ऑफर्स की घोषणा बाद में करने की तैयारी है। माना जा रहा है कि मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और दूसरी जरूरी कैटेगरी के कई प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को आकर्षक कीमतों का फायदा मिल सकता है।