Flipkart Freedom Sale 2025: 1 अगस्त से शुरू हुई Flipkart Freedom Sale 2025 8 अगस्त तक जारी रहेगी। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, फर्नीचर और ग्रॉसरी जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। साथ ही प्रोडक्ट्स पर बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन्स भी उपलब्ध हैं। इस बार ऑफर्स इतने तगड़े हैं कि एक बार देखने के बाद खुद को शॉपिंग से रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल हम यहां आपको स्मार्टफोन्स, रेफ्रिजरेटर्स और वॉशिंग मशीन और दूसरे कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर मिल रहे बेस्ट ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस सेल का फायदा उठा सकें।
iPhone 16 को फिलहाल Flipkart Freedom Sale 2025 के दौरान 79,999 रुपये की बजाय सिर्फ 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, iPhone 16e पर भी शानदार ऑफर दिया जा रहा है, जिसे 59,000 रुपये की जगह 54,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा Nothing Phone 3a अब 28,149 रुपये के बजाय केवल 24,999 रुपये में मिल रहा है। Samsung S24FE पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है और यह 59,999 रुपये की जगह सिर्फ 35,999 रुपये में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, Samsung S24 को भी 79,999 रुपये की बजाय भारी डिस्काउंट के साथ 46,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Flipkart Freedom Sale 2025 में Thomson Alpha QLED 24 इंच मॉडल पर बंपर छूट मिल रही है, जिसे ग्राहक 11,999 रुपये की जगह सिर्फ 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह Thomson Phoenix 2025 Edition का 55 इंच QLED मॉडल भी शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध है, जिसे 40% की छूट के बाद 49,999 रुपये की जगह मात्र 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Blaupunkt Quantum Dot 100 सेमी (40 इंच) मॉडल भी डील में शामिल है और यह 21,999 रुपये की MRP के मुकाबले सिर्फ 15,499 रुपये में मिल रहा है। वहीं, Acer I PRO Series का 40 इंच Full HD LED टीवी भी अब 37,999 रुपये की बजाय सिर्फ 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
BLACK+DECKER 8 kg Fully Automatic वॉशिंग मशीन को ग्राहक 29,399 रुपये की जगह अभी सिर्फ 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह MarQ by Flipkart 6.5 kg 5 Star सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को 12,990 रुपये की जगह 6,790 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Samsung 7 kg 5 star, Ecobubble फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को 22,500 रुपये MRP प्राइस की जगह 17,498 रुपये में अभी खरीद सकते हैं।
Flipkart Freedom Sale 2025 में ग्राहकों को रेफ्रिजरेटर्स पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है। इस सेल के दौरान Samsung 183 L Direct Cool Single Door 4 Star Refrigerator को 22,999 रुपये की जगह सिर्फ 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, BLACK+DECKER 241 L Frost Free Double Door 3 Star Refrigerator अब 45,999 रुपये के मुकाबले मात्र 23,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, Acer 190 L Direct Cool Single Door 2 Star Refrigerator को भी 19,999 रुपये की MRP के बजाय सिर्फ 17,049 रुपये में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, Haier 190 L Direct Cool Single Door 4 Star Refrigerator पर भी शानदार ऑफर दिया जा रहा है और यह 23,990 रुपये के बदले सिर्फ 15,490 रुपये में उपलब्ध है।