फेस्टिव सीजन में iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2026 में iPhone खरीदने वालों के लिए खास ऑफर मिल सकता है। सेल में iPhone 17 और iPhone 15 पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ कम कीमत का फायदा मिल सकता है। सेल के दौरान iPhone 17 की प्रभावी कीमत 79,999 रुपये और iPhone 15 की कीमत 63,999 रुपये रहने की जानकारी सामने आई है। इस कीमत में बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर दोनों शामिल हैं। ऐसे में कम कीमत पर Apple का iPhone खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए Flipkart की आने वाली सेल काफी खास हो सकती है।
Flipkart की Big Billion Days सेल 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। हालांकि, Flipkart Plus और Black मेंबर्स के साथ कुछ क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 8 अक्टूबर की रात 12 बजे से ही सेल का फायदा उठाने का मौका मिलेगा। इस दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान समेत कई चीजों पर छूट दी जाएगी। इसके अलावा, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर बैंक डिस्काउंट और पुराने सामान के बदले एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल सकते हैं।
Flipkart पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ICICI बैंक या Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले योग्य ग्राहकों के लिए iPhone 17 की कीमत 84,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा, 2,000 रुपये या उससे ज्यादा की पात्र क्रेडिट कार्ड खरीदारी पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। कंपनी पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त बोनस भी दे रही है। बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का फायदा मिलने के बाद Flipkart पर iPhone 17 की प्रभावी कीमत 79,999 रुपये तक आ सकती है।
Flipkart की Big Billion Days सेल में iPhone 17 की कीमत Apple की मौजूदा कीमत से कम हो सकती है। Flipkart ने Big Billion Days सेल के लिए iPhone 17 की कीमत को लेकर नई जानकारी शेयर की है। पहले कंपनी ने फोन की कीमत 7X,XXX रुपये की रेंज में होने का संकेत दिया था, जबकि नई लिस्टिंग के मुताबिक बैंक डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स का लाभ लेने के बाद इसकी प्रभावी कीमत 79,999 रुपये तक हो सकती है।
Apple ने बढ़ाए iPhone 17 के दाम
iPhone 17 का 256GB मॉडल सितंबर 2025 में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। अभी Apple की वेबसाइट पर इसकी कीमत 99,900 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 1,24,900 रुपये है। वहीं, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट मिलने पर Flipkart पर 256GB मॉडल करीब 79,999 रुपये में मिल सकता है, जो Apple की मौजूदा कीमत से करीब 19,901 रुपये कम है।
iPhone 15 पर भी मिलेगा डिस्काउंट
बिग बिलियन डेज सेल में iPhone 15 भी कम कीमत पर उपलब्ध होगा। Flipkart की जानकारी के मुताबिक, ICICI बैंक या Axis बैंक के योग्य क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए इस फोन की सेल कीमत 67,999 रुपये रखी गई है। इस ऑफर के तहत योग्य क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी, जबकि पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। दोनों लाभ मिलने के बाद iPhone 15 की प्रभावी कीमत 63,999 रुपये तक कम हो सकती है।
फेस्टिव सीजन में नया iPhone खरीदने वालों के लिए मिलने वाली अंतिम कीमत कई बातों पर निर्भर करेगी। इसमें बैंक से मिलने वाली छूट, एक्सचेंज बोनस और पुराने फोन की कीमत शामिल है। इन सभी ऑफर्स का फायदा मिलने के बाद ही ग्राहक को फोन की वास्तविक कीमत का पता चलेगा।