Diwali photography tips: दिवाली पर लाइट्स और कलरफुल दीयों के साथ ऐसे क्लिक करें परफेक्ट फोटो, फॉलो करें ये 5 टिप्स

Diwali photography tips: अगर आप भी इस दिवाली कुछ परफेक्ट और यादगार तस्वीरें क्लिक करवाना चाहते हैं, तो सिर्फ कैमरा उठाना काफी नहीं होगा। इसके लिए आपको कुछ बेसिक ट्रिक्स जानने होंगे जिससे आप खूबसूरत लाइट्स और दिवाली के कलरफुल दियों के साथ एक अच्छी फोटो क्लिक कर पाएंगे।

अपडेटेड Oct 17, 2025 पर 10:39 AM
Story continues below Advertisement
दिवाली पर लाइट्स और कलरफुल दीयों के साथ ऐसे क्लिक करें परफेक्ट फोटो, फॉलो करें ये 5 टिप्स

Diwali photography tips: दिवाली को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। जिस वजह से लोगों ने घरों की सजावट के लिए खरीदारी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में लाइट्स और मुस्कुराहटों से भरा ये त्योहार खूबसूरत यादें समेटने का भी शानदार मौका देता है। अगर आप भी इस दिवाली कुछ परफेक्ट और यादगार तस्वीरें क्लिक करवाना चाहते हैं, तो सिर्फ कैमरा उठाना काफी नहीं होगा। इसके लिए आपको कुछ बेसिक ट्रिक्स जानने होंगे जिससे आप खूबसूरत लाइट्स और दिवाली के कलरफुल दियों के साथ एक अच्छी फोटो क्लिक कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में...

कैमरा लेंस करें क्लीन

अगर आपको इस त्योहार अच्छी तस्वीरें क्लिक करनी है तो आपको सबसे पहले लेंस को क्लिन करना होगा। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि लेंस पर धूल या फिंगरप्रिट्स के निशान होते हैं जिस वजह से फोटो ब्लर या खराब आता है। इसलिए फोटो क्लिक करने से पहले लेंस को माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों क्लीन कर लें। आजकल आईफोन में तो क्लीन लेंस का अलर्ट भी मिलता है बस इसके लिए आपको सेटिंग ऑन कर लेनी है।


लाइट का सही यूज

दिवाली पर हर जगह लाइटिंग देखने को मिलती है, और ऐसे में अगर आप लाइट्स को बिना ध्यान दिए गलत एंगल से फोटो क्लिक करते हैं तो फोटो खराब आ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बड़ा लाइट सोर्स बैकग्राउंड में न हो। इसकी जगह सब्जेक्ट अच्छी लाइट में होना चाहिए। ताकि फोटो की डिटेल्स और कलर्स बेहतर मिलें।

फ्रेम और कंपोजिशन एडजस्ट करें

फोटोग्राफी का मतलब सिर्फ फोटो क्लिक करना नहीं है। एक अच्छी तस्वीर के लिए यह जरूरी है कि आप सही ढंग से फ्रेम को सेट। सोचें कि कौन-सी चीजें तस्वीर में आएंगी और उनका स्थान कैसा होगा। साथ ही, बैकग्राउंड को क्लीन रखें, ताकि फोकस केवल सब्जेक्ट पर बना रहे।

फोकस और एक्सपोजर

त्योहारों में अक्सर लो-लाइट में भी फोटो क्लिक करनी पड़ जाती है, जिस वजह से फोटो क्लियर नहीं आता है। ऐसे में फोटो क्लिक करते वक्त एक्सपोजर सबसे अहम होता है। फोटो को फोकस करने के बाद, स्क्रीन पर स्लाइड करके आप खुद एक्सपोजर को सेट कर सकते हैं। बहुत ज्यादा लाइटिंग या बहुत अंधेरा दोनों ही तस्वीर की क्वालिटी को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इसे बैलेंस्ड रखना जरूरी है।

अलग-अलग मोड्स का करें यूज

रात में फोटो क्लिक करते समय नाइट मोड ऑन का इस्तेमाल करें। वहीं DSLR जैसे इफ़ेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड या प्रो मोड यूज करें। हर कैमरा मोड में अलग-अलग रिजल्ट मिलते हैं। इसलिए फोटो क्लिक करने से पहले कुछ टेस्ट शॉट्स लेना जरूरी है। इससे आपको समझ में आएगा कि कौन सा सेटअप या एंगल सबसे अच्छा काम करता है और आप बेहतरीन फोटो चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Series Launch: Oppo Find X9 सीरीज भारत में लॉन्च, मिलेगा दमदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।