Apple Store की लाइन छोड़िए! अब इन प्लेटफॉर्म से घर बैठे मंगाए iPhone 18 Pro, वो भी खास ऑफर के साथ

iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि भारत में इस नए iPhone की बिक्री शुरू हो चुकी है और Apple Store पर सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ लगी हुई है। लेकिन अगर आप लाइन में लगने के मूड में नहीं हैं, तो घर बैठे आप 18 Pro और Pro Max को मंगा सकते हैं।

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 1:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अब इन प्लेटफॉर्म से घर बैठे मंगाए iPhone 18 Pro, वो भी खास ऑफर के साथ

iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि भारत में इस नए iPhone की बिक्री शुरू हो चुकी है और Apple Store पर सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ लगी हुई है। लेकिन अगर आप लाइन में लगने के मूड में नहीं हैं और आप चाहते हैं कि घर बैठे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पहुंच जाए, तो Blinkit और Zepto के जरिए ये मुमकिन हो सकता है। खास बात यह है कि इन प्लेटफॉर्म पर चारों कलर के साथ बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल रहा है।

iPhone 18 Pro के लिए Blinkit और Zepto के ऑफर देखें

जब आप iPhone 18 Pro को डिस्काउंट ऑफर के साथ सीधे अपने घर पर मंगवा सकते हैं, तो बाहर जाकर लाइन में क्यों लगना? Blinkit पर iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के लिए चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प मिल रहे हैं, जिससे आपको नए iPhone पर बेहतर डील मिल सकती है।


Blinkit पर iPhone 18 Pro की डिलीवरी लॉन्च के दिन दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, जयपुर और लखनऊ में उपलब्ध होगी।

वहीं, Zepto सभी वेरिएंट्स में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max पर ₹7,000 तक का डिस्काउंट दे रहा है। Zepto के पास दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में iPhone 18 Pro का स्टॉक उपलब्ध है।

भारत में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की कीमतें, कलर और वेरिएंट

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जबकि 18 Pro Max के बेस 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900 है। इस साल आपको नई iPhone 18 Pro सीरीज blue, black, burgundy और silver कलर ऑप्शन में मिलेगी।

इसके अलावा, Apple ने खरीदारों के लिए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को 2TB तक की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया है, जिनकी कीमत क्रमशः ₹3,14,900 और ₹3,29,900 होगी।

बता दें कि जहां एक तरफ iPhone 18 Pro मॉडल आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, वहीं iPhone Duo फोल्डेबल के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और भारत में इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से होगी।

यह भी पढ़ें: Apple Store Viral Video: iPhone 18 की दीवानगी सिर चढ़ करने लगी डांस! दिल्ली में साकेत के बाहर और मुंबई ऐपल स्टोर्स पर रात से लगी लंबी लाइन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।