Holi 2026: ChatGPT से Grok तक, इन AI टूल्स से बनाएं शानदार होली ग्रीटिंग्स

Holi 2026: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, मस्ती और अपनों के साथ दिल से जुड़ने का खास मौका है। यह वो दिन है जब कोई साफ-सफाई की चिंता नहीं करता। चेहरे गुलाबी और हरे रंग से रंग जाते हैं, कपड़े किसी पेंटिंग जैसे दिखने लगते हैं।

अपडेटेड Mar 04, 2026 पर 1:07 PM
Story continues below Advertisement
ChatGPT से Grok तक, इन AI टूल्स से बनाएं शानदार होली ग्रीटिंग्स

Holi 2026: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, मस्ती और अपनों के साथ दिल से जुड़ने का खास मौका है। यह वो दिन है जब कोई साफ-सफाई की चिंता नहीं करता। चेहरे गुलाबी और हरे रंग से रंग जाते हैं, कपड़े किसी पेंटिंग जैसे दिखने लगते हैं। हर तरफ गुलाल उड़ता है, हंसी गूंजती है और माहौल पूरी तरह रंगीन हो जाता है। लेकिन इस बार पानी के गुब्बारों और गुजिया के साथ एक नया ट्रेंड भी जुड़ गया है - दोस्तों और परिवार को खास होली इमेज भेजने का। तो इस बार वही पुराना फॉरवर्ड किया हुआ मैसेज क्यों भेजें? क्यों न AI टूल्स की मदद से अपनी पसंद की, बिल्कुल अलग और पर्सनल होली इमेज बनाकर अपनों को सरप्राइज दिया जाए।

ChatGPT और Microsoft Copilot

जो लोग ग्रीटिंग कार्ड जैसी तस्वीरें पसंद करते हैं, उनके लिए ChatGPT और Microsoft Copilot जैसे टूल्स मददगार हैं। Copilot, खासकर PowerPoint या Word जैसे ऐप्स में इस्तेमाल करने पर, कुछ ही सेकंड में थीम वाले टेम्पलेट और फेस्टिव कार्ड तैयार कर सकता है।


आप जैसा लुक चाहते हैं, उसे साफ-साफ बता दीजिए। हल्के पेस्टल रंग, बोल्ड और आकर्षक फॉन्ट, या होली का कोई मजेदार कोट। बाकी सारा काम AI खुद कर देगा। आपको बस अपनी पसंद के अनुसार थोड़ा पर्सनल टच जोड़ना है और फिर उसे शेयर करना है या चाहें तो प्रिंट भी कर सकते हैं।

Google Gemini

Google का Gemini भी चीजों को बेहद आसान बना देता है। बस अपने प्रॉम्प्ट को साफ-साफ बताएं, जैसे कि "रग-बिरंगे होली के गुलाल का धमाका और उस पर गोल्डन टेक्स्ट में Happy Holi 2026 लिखा हो।" यह पल भर में खूबसूरत तस्वीर तैयार कर देगा। यह प्रोसेस लगभग बातचीत जैसी लगती है, जिससे नई-नई डिजाइन बनाना आसान और मजेदार हो जाता है।

X पर ग्रोक

अगर आप X (पहले ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने ग्रोक को जरूर देखा होगा। यह AI टूल युजर्स को केवल लिखकर बताने पर इमेज बनाने की सुविधा देता है। आप लिख सकते हैं — “Happy Holi 2026 with vibrant gulal bursts and festive vibes” और Grok आपकी इस बात को एक रंगीन और त्योहार वाली तस्वीर में बदल देगा।

आप इसका स्टाइल भी बदल सकते हैं। अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहते हैं तो रंगोली डिजाइन जोड़ सकते हैं। या फिर मजेदार अंदाज में उड़ते हुए रंगों वाले बादल भी बना सकते हैं। जब तस्वीर आपको सही लगे, तो उसे डाउनलोड करें और जहां चाहें शेयर कर दें।

Claude AI

अगर आप थोड़ा अलग और ज्यादा कलरफुल अंदाज चाहते हैं, तो Claude AI आपको यह आपको अच्छे प्रॉम्प्ट लिखने, क्रिएटिव होली थीम सोचने और सुंदर कैप्शन तैयार करने में मदद कर सकता है, जिन्हें आप दूसरी जगह बनाई गई तस्वीरों के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अगस्त में धूम मचाएगा Google Pixel 11, जानें लॉन्च डेट, भारत में कीमत और फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।