Gemini Omni: टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो से वीडियो, गूगल का ये सबसे एडवांस मॉडल आपकी डिजिटल दुनिया में लाएगा क्रांति! जानिए कैसे करेगा काम

Gemini Omni: आप जेमिनी ओम्नी को रेफरेंस के तौर पर कुछ भी दे सकते हैं। चाहे वह इमेज हो, टेक्स्ट हो, कोई पुराना वीडियो हो या ऑडियो। ओम्नी इन सबको मिलाकर एक शानदार, सिंगल और सुसंगत वीडियो आउटपुट तैयार कर देगा। ऑडियो इनपुट के लिए फिलहाल सिर्फ वॉइस रेफरेंस का सपोर्ट दिया गया है

अपडेटेड May 20, 2026 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
Google ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका कर दिया है।

दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका कर दिया है। गूगल ने अपने अब तक के सबसे एडवांस और अनोखे एआई मॉडल जेमिनी ओम्नी (Gemini Omni) को लॉन्च कर दिया है। यह एक ऐसा क्रांतिकारी मॉडल है जहां सोचने-समझने की क्षमता और कुछ नया रचने की कला का अद्भुत संगम है। इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो या वीडियो, यानी किसी भी इनपुट से सीधे हाई-क्वॉलिटी वीडियो जनरेट कर सकता है। इसकी मदद से अब आप सिर्फ बातचीत करते हुए (थ्रू कन्वर्सेशन) अपने वीडियो को मनचाहे ढंग से एडिट भी कर पाएंगे।

गूगल ने पिछले साल नैनो बनाना (Nano Banana) के जरिए जेमिनी की इंटेलिजेंस को इमेज जनरेशन और एडिटिंग की दुनिया में उतारा था। इसकी मदद से लाखों लोगों ने पुरानी तस्वीरों को रीस्टोर किया और स्केच से नए डिजाइन बनाए। अब गूगल ने जेमिनी को पूरी तरह से नेटिवली मल्टीमॉडल बनाते हुए Gemini Omni के रूप में अगला बड़ा कदम उठाया है।

इस ओम्नी फैमिली का पहला मॉडल 'जेमिनी ओम्नी फ्लैश' (Gemini Omni Flash) आज से रोलआउट होना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि यह नया एआई टूल आपकी डिजिटल दुनिया को कैसे बदलने वाला है:


सिर्फ बात करके चुटकियों में एडिट करें वीडियो

अभी तक वीडियो एडिटिंग के लिए भारी-भरकम सॉफ्टवेयर और स्किल्स की जरूरत होती थी, लेकिन जेमिनी ओम्नी ने इसे बेहद आसान बना दिया है। अब आप अपनी भाषा में निर्देश देकर वीडियो एडिट कर सकते हैं। आप जैसे-जैसे निर्देश बदलते जाएंगे, वीडियो का बैकग्राउंड या चीजें बदलेंगी, लेकिन आपके कैरेक्टर (पात्र) वही रहेंगे। वीडियो में फिजिक्स (भौतिकी के नियम) और पुरानी सीन की यादें बरकरार रहेंगी। आप अपने शूट किए गए किसी भी वीडियो को इसका स्टार्टिंग पॉइंट बना सकते हैं। ओम्नी से कहकर आप सीन का पूरा माहौल बदल सकते हैं, नए कैरेक्टर या ऑब्जेक्ट जोड़ सकते हैं या किसी सामान्य पल को अप्रत्याशित रूप से बदल सकते हैं। बिना ओरिजिनल सीन को खोए आप वीडियो का एनवायरनमेंट, कैमरा एंगल, स्टाइल या कोई खास डिटेल बार-बार बोलकर बदलवा सकते हैं।

हतर फिजिक्स और रियल-वर्ल्ड नॉलेज

जेमिनी ओम्नी केवल ऐसे सीन नहीं बनाता जो देखने में असली लगें बल्कि यह लॉजिक भी करता है कि आगे क्या होना चाहिए। इस मॉडल में गुरुत्वाकर्षण (Gravity), गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy) और फ्लूइड डायनेमिक्स (तरल पदार्थों की गति) जैसी ताकतों की गहरी समझ है। ऐसा इसलिए ताकि एआई से बनाए गए वीडियो एकदम नेचुरल लगें। यह केवल पैटर्न मैचिंग नहीं करता, बल्कि भाषा, इमेजरी और अर्थ को जेमिनी के इतिहास, विज्ञान और सांस्कृतिक संदर्भ के ज्ञान से जोड़ता है। इसकी मदद से यह जटिल से जटिल आइडिया को भी शानदार विजुअल एक्सप्लेनर्स में बदल सकता है।

किसी भी कॉम्बिनेशन से बनाएं वीडियो

आप जेमिनी ओम्नी को रेफरेंस के तौर पर कुछ भी दे सकते हैं। चाहे वह इमेज हो, टेक्स्ट हो, कोई पुराना वीडियो हो या ऑडियो। ओम्नी इन सबको मिलाकर एक शानदार, सिंगल और सुसंगत वीडियो आउटपुट तैयार कर देगा। ऑडियो इनपुट के लिए फिलहाल सिर्फ वॉइस रेफरेंस का सपोर्ट दिया गया है, लेकिन जल्द ही दूसरे ऑडियो इनपुट्स भी स्वीकार किए जाएंगे। भविष्य में यह वीडियो के अलावा इमेज और ऑडियो आउटपुट मोडैलिटीज को भी सपोर्ट करेगा।

खुद का डिजिटल अवतार और वॉइस

एआई के जिम्मेदार उपयोग को ध्यान में रखते हुए गूगल ने इसमें अवतार फीचर दिया है। इसकी मदद से आप अपनी खुद की आवाज और डिजिटल रूप का उपयोग करके वीडियो जनरेट कर सकते हैं। यह बिल्कुल आपके जैसा दिखेगा और सुनाई देगा। हालांकि, किसी दूसरे वीडियो में ऑडियो या स्पीच को बदलने के फीचर पर गूगल अभी सुरक्षा कारणों से टेस्टिंग कर रहा है।

सुरक्षा के लिए 'SynthID' वॉटरमार्क

डीपफेक और फर्जी वीडियो के खतरे से निपटने के लिए जेमिनी ओम्नी से बने सभी वीडियो में SynthID डिजिटल वॉटरमार्क शामिल होगा। यह वॉटरमार्क दिखेगा नहीं। कोई भी यूजर जेमिनी ऐप, गूगल क्रोम या गूगल सर्च के जरिए आसानी से यह वेरीफाई कर सकेगा कि वीडियो जेमिनी ओम्नी से बना है या नहीं।

आप इसे कब और कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

Gemini Omni Flash दुनिया भर के सभी Google AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए जेमिनी ऐप और गूगल फ्लो (Google Flow) पर उपलब्ध हो गया है।

यूट्यूब लवर्स के लिए खुशखबरी: आम यूजर्स के लिए यह इसी हफ्ते से YouTube Shorts और YouTube Create App पर बिल्कुल मुफ्त (No Cost) रोलआउट किया जा रहा है। आने वाले हफ्तों में डेवलपर्स और एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए इसे एपीआई (APIs) के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

 गूगल ने अपने ब्लॉग में विस्तार से जानकारी दी है, जिसे यहां क्लिक कर पढ़ा जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।