Jio gaming plan: बस ₹545 में पाएं Jio का सुपर गेमिंग प्लान, 5G इंटरनेट और क्लाउड गेम्स के साथ

Jio gaming plan: Jio के पास सभी यूजर्स के लिए बहुत सारे प्लान्स मौजूद हैं। चाहे आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग में ज्यादा रुचि रखते हों, या बस एक दिन के लिए पर्याप्त डेटा वाला प्लान चाहते हों, Jio के पास ये सब मौजूद है। इसके अलावा, Jio कुछ बेहतरीन गेमिंग प्लान्स लेकर आया है जिन पर आपको एक नजर डालनी चाहिए।

अपडेटेड Oct 24, 2025 पर 4:32 PM
बस ₹545 में पाएं Jio का सुपर गेमिंग प्लान, 5G इंटरनेट और क्लाउड गेम्स के साथ

Jio gaming plan: Jio के पास सभी यूजर्स के लिए बहुत सारे प्लान्स मौजूद हैं। चाहे आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग में ज्यादा रुचि रखते हों, या बस एक दिन के लिए पर्याप्त डेटा वाला प्लान चाहते हों, Jio के पास ये सब मौजूद है। इसके अलावा, Jio कुछ बेहतरीन गेमिंग प्लान्स लेकर आया है जिन पर आपको एक नजर डालनी चाहिए। ये प्लान्स न सिर्फ आपको गेमिंग क्लाउड सर्विस का एक्सेस देते हैं, बल्कि ऐसे सब्सक्रिप्शन और बेनिफिट्स भी देते हैं जिन्हें आप यूं ही मिस नहीं कर सकते।

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे Jio के सबसे लोकप्रिय 545 रुपये वाले गेमिंग प्लान की। बिना समय गवाए, आइए जानते हैं इस प्लान के सभी फायदे।

Jio 545 रुपये वाले गेमिंग प्लान के लाभ और वैधता


Jio 545 रुपये वाले गेमिंग प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा और 4G लिमिट खत्म होने पर 5GB अतिरिक्त डेटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको 5G अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है, जो आपके एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाता है और आपका डेटा कभी खत्म नहीं होगा। आपको बस ऐसे क्षेत्र में रहना होगा जहां 5G डेटा सपोर्ट करता हो और आपके पास 5G रेडी फोन हो।

इसके अलावा, इस प्लान में JioGames Cloud सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जिसके साथ आप बिना किसी परेशानी के 500 से ज्यादा हाई डेफिनिशन प्रीमियम गेम्स खेल सकते हैं। ये गेम्स आपके PC, मोबाइल, लैपटॉप और Jio सेट-टॉप बॉक्स पर खेले जा सकते हैं। और हां, इसके लिए आपको कंसोल की जंरूरत नहीं है, आपको गेम्स डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है।

इतना ही नहीं, 545 रुपये वाले Jio प्लान के साथ यूजर्स को FanCode सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जहां आप ज्यादातर लेटेस्ट स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, आपको बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया या BGMI के लिए एक विशेष स्किन कूपन भी मिलता है।

और हम इस प्लान के साथ मिलने वाले जियो स्पेशल ऑफर के फायदों को बिल्कुल नहीं भूल सकते। आपको JioAICloud पर 50GB मुफ्त स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, इस रिचार्ज प्लान के साथ 3 महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है, यानी आपको गेम खेलने के साथ-साथ कुछ बेहतरीन शो और फिल्में भी स्ट्रीम करने का मौका मिलता है।

यह भी पढ़ें: Zoho Pay: भारतीय मार्केट में जल्द आने वाला है Zoho UPI App, Paytm, PhonePe और Google Pay को देगा टक्कर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।