भारत मे इस समय 4K Portrait और Figurine इमेज का क्रेज खुब चला है। चाहे लड़के हों या फिर लड़कियां, सभी ने अलग-अलग लुक में Google Gemini से अपनी फोटो बनाई हैं। अब इस AI टूल का इस्तेमाल कर Google के CEO Sundar Pichai ने अपनी खुद की 3D Figurine फोटो बनाई है। जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है। जिसपर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वे 3D Figurine फोटो में काफी कूल नजर आ रहे हैं।
गूगल के सीईओ का 3D Figurine अवतार
अब तक बहुत लोगों ने Nano Banana AI टूल का यूज कर अपनी-अपनी फोटो बनाई है। ऐसे में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से भी नहीं रहा गया और उन्होंने भी Google Gemini Nano Banana से अपनी जबरदस्त 3D Figurine फोटो बना डाली। यह तस्वीर एक 3D खिलौने जैसी है। कुछ समय पहले आपने इस तरह की कई फोटो सोशल मीडिया पर देखी होंगी। गूगल जेमिनी के नए AI टूल से इमेज एडिटिंग करके यह ट्रेंड शुरू हुआ है। गूगल लैब्स, Gemini और AI स्टूडियो के VP जोश वुडवर्ड के एक ट्वीट से यह सब शुरू हुआ था और उसके बाद से सभी पर इसका क्रेज देखने को मिला।
हाल ही में जोश बुडवर्क ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, Gemini एक महीने से भी कम समय में 5 अरब तस्वीरें पार कर लीं। क्या शानदार सफर है, अभी भी यह जारी है! उन्होंने आगे लिखा की आजकल लोग अपनी पुरानी सेल्फी को अपने बच्चे वाले रूप के साथ दिखा रहे हैं। यह सब अविश्वसनीय है!"
पिचाई ने इस ट्वीट पर जवाब दिया और लिखा है कि इसे 5 अरब और 1 कर दीजिए। साथ ही, उन्होंने अपनी एक फोटो भी पोस्ट की।
Google Nano Banana एक 3D Figurine Trend है, गूगल के अनुसार, यह एक ऐसा AI टूल है जिसके जरिए लोग अपना फोटो खिलौने जैसा बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें गूगल जेमिनी पर जाकर बस एक प्रॉम्प्ट देना होता है।
3D खिलौना ट्रेंड के बाद रेड साड़ी लुक, रेट्रो लुक और न जाने क्या-क्या ट्रेंड चला। लोगों ने ढेरों फोटो बनाईं और सोशल मीडिया पर शेयर की। अब सुंदर पिचाई के फोटो बनाने के बाद लोगों में इसका क्रेज और भी बढ़ सकता है।