Get App

Google Pixel 11 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 11: Google इस साल अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro Fold और Pixel 11 Pro XL शामिल हो सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन डिवाइस के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 02, 2026 पर 6:13 PM
Google Pixel 11 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 11 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

Google Pixel 11: Google इस साल अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro Fold और Pixel 11 Pro XL शामिल हो सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन डिवाइस के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई ऑनलाइन लीक से इनके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। अब चलिए जानतें हैं इस फोन के स्फेसिफिकेशन्स के बारे में।

Google Pixel 11 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स

Mystic Leaks के अनुसार, इस स्मार्टफोन में Tensor G6 प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जिसे संभवतः TSMC की N2 प्रोसेस पर बनाया जाएगा। इसके अलावा, इस प्रोसेसर को AI वर्कलोड, बेहतर क्षमता और बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस पर ध्यान देते हुए डिज़ाइन किया जा सकता है।Bottom of Form

डिजाइन और कलर की बात करें तो, कई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Pixel 11 का लुक ज्यादा चौकोर (boxier) हो सकता है और इसमें 'Titanium Mocha' जैसा नया कलर देखने को मिल सकता है। इसके फ्रंट में फ्लैट और बड़ी स्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, अन्य कलर ऑप्शन में Titanium Cloud, Charcoal Grey और Mist Blue शामिल हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें