चीन में अपनी Reno सीरीज लॉन्च करने के कुछ ही हफ्तों बाद, Oppo ने भारत में अपनी Reno स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार किया है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने आज आधिकारिक तौर पर बिल्कुल नए Oppo Reno 16 और Reno 16c को लॉन्च किया है, जो प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में अपडेटेड हार्डवेयर, बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा लेकर आए हैं। बता दें कि Oppo Reno 16 में Qualcomm का नया Snapdragon 7-सीरीज प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Oppo Reno 16c में MediaTek Dimensity 7000-सीरीज चिपसेट मिलता है। अगर आप इन नए स्मार्टफोन्स के बारे में और जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको Oppo Reno 16 और Reno 16c के फीचर्स, कैमरा, कीमत, लॉन्च ऑफर्स और भारत में उपलब्धता की पूरी जानकारी मिलेगी।
Oppo Reno 16, Reno 16c: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo Reno 16 में 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल डेंसिटी 460ppi और पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है। वहीं, Reno 16c में 6.57-इंच का बड़ा AMOLED पैनल है, जिसमें भी 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, लेकिन इसकी पीक ब्राइटनेस कम (1,400 निट्स) है। ये दोनों ही फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ आते हैं।
Oppo ने Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। वहीं, Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। सेफ्टी के लिए दोनों ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद हैं।
कैमरे की बात करें तो, Reno 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। Reno 16c में भी वही प्राइमरी और टेलीफोटो कैमरे हैं, लेकिन अल्ट्रा-वाइड सेंसर की जगह 8MP का यूनिट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी है।
इसके अलावा, Reno 16 में 6700 mAh की बैटरी है, जबकि Reno 16c में 7000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। ये दोनों ही फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। Oppo का यह भी दावा है कि ये हैंडसेट IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षा देते हैं।
Oppo Reno 16, Reno 16c: भारत में कीमत, ऑफर और उपलब्धता
Oppo Reno 16 के 8GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹61,999 है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹67,999 है। वहीं, Reno 16c के 8GB + 128GB वर्जन की शुरुआती कीमत ₹46,999 है। जबकि 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः ₹49,999 और ₹55,999 है।
इसके अलावा, चीनी कंपनी आपको लॉन्च ऑफर भी दे रही है। जिसके तहत आप SBI, HDFC बैंक और कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते है। बता दें कि ये दोनों ही स्मार्टफोन भारत में 9 जुलाई से Amazon, Flipkart और Oppo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस फोन को ग्राहक Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।