Google Pixel 11 Pro Fold: Google Pixel 11 सीरीज भारतीय और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार है, जिसमें Pixel 11 Pro Fold इस लाइनअप का सबसे महंगा फोन होगा। सामने आई लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन कई नए फीचर्स और बेहतर ऑप्टिमाइज्ड यूजर इंटरफेस (UI) के साथ आ सकता है। इस फोन को लेकर अभी तक सामने आई जानकारी के आधार पर आइए जानते हैं इसकी कीमत, लॉन्च डेट और अन्य खास बातें।
भारत में Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत और लॉन्च डेट
Google Pixel 11 Pro Fold का 16GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में ₹1,74,999 से ₹1,89,999 की कीमत रेंज में आ सकता है। इसके अलावा, यह फोन 12 अगस्त, 2026 को 'Made By Google' इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। हालांकि, अभी तक फोन के कलर वेरिएंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Google Pixel 11 Pro Fold: कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर शामिल हो सकता है। इसके अलावा, सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए, डिवाइस में 10.5MP का कवर सेल्फी कैमरा और 10.5MP का इनर सेल्फी कैमरा भी हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, इस फोन 6.5-इंच का OLED इनर डिस्प्ले और 8.5-इंच का LTPO OLED आउटर डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। परफॉर्मेंस के लिए यह फोन 2nm प्रोसेस पर बने Google Tensor G6 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है।
पावर के मामले में, Pixel 11 Pro Fold में 4800mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 23W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।