Google Pixel 11 Pro Fold अगस्त में सीरीज के दूसरे फोन्स - Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL, के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह डिवाइस जबरदस्त होगा, लेकिन मेमोरी की बढ़ती कीमतों के कारण इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है। वहीं, इस फोन से जुड़ी लीक और अफवाहें पहले से ही इंटरनेट पर शेयर हो रही हैं। तो चलिए लीक और अनुमानों के आधार पर इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट के बारे में जानते हैं।
भारत में Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत और लॉन्च डेट
Google Pixel 11 Pro Fold का 16GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में ₹1,74,999 से ₹1,89,999 की कीमत रेंज में आ सकता है। इसके अलावा, यह फोन 12 अगस्त, 2026 को 'Made By Google' इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। अभी तक फोन के कलर वेरिएंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Google Pixel 11 Pro Fold का कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 11 Pro Fold में 6.5-इंच का OLED इनर और 8.5-इंच का LTPO OLED आउटर डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन 2nm प्रोसेस पर आधारित Google Tensor G6 चिपसेट पर भी चल सकता है। इसके साथ ही, यह फोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा, Pixel 11 Pro Fold में 4800mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 30W वायर्ड और 23W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
कैमरे की बात करें तो, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5x तक ऑप्टिकल जूम वाला 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा, इस डिवाइस में 10.5MP का कवर सेल्फी कैमरा और 10.5MP का इनर सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।