Google Pixel 11 Pro का टीजर जारी, मिलेगा नया Pixel Glow फीचर, जानें लॉन्च डेट, कीमत, कलर और प्री-ऑर्डर की पूरी जानकारी

Google Pixel 11 Pro: Google ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की पहली आधिकारिक झलक पेश कर दी है। अपने अपकमिंग 'Made by Google' इवेंट से पहले, अमेरिका स्थित इस टेक दिग्गज ने Pixel 11 Pro का टीजर जारी किया है, जिसके 12 अगस्त को लॉन्च होने की पुष्टि की गई है।

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 3:12 PM
Google Pixel 11 Pro की पहली झलक आई सामने

Google Pixel 11 Pro: Google ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की पहली आधिकारिक झलक पेश कर दी है। अपने अपकमिंग 'Made by Google' इवेंट से पहले, अमेरिका स्थित इस टेक दिग्गज ने Pixel 11 Pro का टीजर जारी किया है, जिसके 12 अगस्त को लॉन्च होने की पुष्टि की गई है। टीजर में एक नए हार्डवेयर फीचर Pixel Glow की भी जानकारी दी गई है। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि 12 अगस्त से ही Pixel 11 Pro की प्री-बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार Google अपने नए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर्स पर सबसे ज्यादा जोर देगा। बता दें कि Pixel 11 Pro के आधिकारिक लॉन्च से पहले इससे जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं, चलिए इनके बार में जानते हैं।

लॉन्च से पहले Pixel Glow का खुलासा

Pixel Glow एक नया लाइटिंग फीचर है, जिसे रियर कैमरा बार में शामिल किया गया है। पारंपरिक नोटिफिकेशन LED के बजाय, टीजर वीडियो में एक छोटी गोल लाइट दिखाई गई है जो कई रंगों में बदलती रहती है। माना जा रहा है कि यह आने वाले फ्लैगशिप फोन के सबसे खास डिजाइन बदलावों में से एक है।


हालांकि, सुंदर पिचाई की अगुवाई वाली टेक कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि 'Pixel Glow' असल में कैसे काम करता है, लेकिन शुरुआती लीक्स से पता चलता है कि इसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस या Gemini AI-पावर्ड अलर्ट्स के लिए किया जा सकता है। टीजर में Pixel 11 Pro के गोल्ड फिनिश की पहली आधिकारिक झलक भी दिखाई गई है, जिसमें Google का सिग्नेचर हॉरिजॉन्टल कैमरा बार डिजाइन बरकरार रखा गया है। उम्मीद है कि यह डिवाइस Midnight Haze, Light Fog, Dune और Pine जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा, Google ने यह भी कन्फर्म किया है कि 'Made By Google' इवेंट 12 अगस्त को होगा, जिसमें कंपनी के Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के साथ-साथ नई Pixel Watch और Pixel Buds डिवाइस लॉन्च करने की पूरी संभावना है।

कीमत, स्पेसिफिकेशन और प्री-ऑर्डर की जानकारी (अनुमानित)

फिलहाल, Google ने अभी तक आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि RAM की कमी के कारण Apple को टक्कर देने वाली इस कंपनी की कीमतें Pixel 10 लाइनअप की तुलना में थोड़ी बढ़ सकती हैं।

अब अगर कीमत की बात करें तो, लीक हुई जानकारी के अनुसार, Google Pixel 11 की शुरुआती कीमत $899 हो सकती है, जबकि Pixel 11 Pro की $1,099, Pixel 11 Pro XL की लगभग $1,199 और फोल्डेबल Pixel 11 Pro Fold की $1,799 हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कीमत को लेकर कोई आफीशियल जानकारी नहीं दी है। इसलिए जब तक Google लॉन्च इवेंट के दौरान इनकी पुष्टि नहीं करता, तब तक ये आंकड़े अनौपचारिक ही रहेंगे।

स्पेसिफिकेशन देखें तो, Pixel 11 सीरीज में नया Tensor प्रोसेसर, बेहतर कैमरे और Gemini Intelligence के साथ गहरा इंटीग्रेशन होने की भी उम्मीद है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है, जबकि Pro वेरिएंट में ज्यादा एडवांस्ड कैमरा हार्डवेयर मिल सकता है। Google ने यह भी पुष्टि की है कि लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद, 12 अगस्त को प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।