Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन लीक्स, मिलेगा Tensor G6 चिपसेट और ट्रिपल कैमरा सेटअप, जानें अनुमानित कीमत

Google जल्द ही भारत में अपनी अगली जनरेशन की Pixel सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कई ऑनलाइन लीक से पता चला है कि यह टेक कंपनी Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro Fold और Pixel 11 Pro XL ला सकती है।

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 3:55 PM
Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन लीक्स

Google Pixel 11: Google जल्द ही भारत में अपनी अगली जनरेशन की Pixel सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कई ऑनलाइन लीक से पता चला है कि यह टेक कंपनी Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro Fold और Pixel 11 Pro XL ला सकती है। साथ ही इन फोन्स में प्रोसेसर से लेकर कैमरा तक कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। यहां हम आपको इनके बारे में सारी उम्मीद की गई जानकारी बता रहे हैं।

Google Pixel 11 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स

Mystic Leaks के अनुसार, इस स्मार्टफोन में Tensor G6 चिपसेट होने की संभावना है, जिसे TSMC की N2 प्रोसेस पर बनाए जाने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस चिपसेट को AI वर्कलोड, बेहतर एफिशिएंसी और बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस पर ध्यान देते हुए डिजाइन किया जा सकता है।


डिस्प्ले देखें तो, इस हैंडसेट में 6.3-इंच का OLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। इसके अलावा, इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही यह फोन 8GB और 12GB RAM ऑप्शन में आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में चार कलर ऑप्शन Green, Black, Pink और Purple मिलने की संभावना है।

वहीं, अगर कैमरे की बात करें तो, Google Pixel 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 12MP से 32MP का लेंस मिल सकता है।

इस स्मार्टफोन में AI-पावर्ड फीचर्स, जैसे कि एडवांस्ड स्क्रीनिंग, रियल-टाइम ट्रांसलेशन टूल्स और अतिरिक्त प्राइवेसी प्रोटेक्शन भी मिलने की उम्मीद है।

भारत में Google Pixel 11 की अनुमानित कीमत

कीमत की बात करें तो, स्टैंडर्ड Pixel 11 भारत में ₹79,990 से ₹84,999 के बीच लॉन्च हो सकता है। गौरतलब है कि Google Pixel 11 के अगस्त 2026 से सितंबर 2026 के बीच Pixel 11 Pro Fold, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ऊपर दी गई जानकारी लीक पर आधारित है और इसे पूरी तरह सच नहीं मानना ​​चाहिए।

यह भी पढ़ें: OnePlus N6 की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म, डिजाइन, कलर और फीचर्स का हुआ खुसाला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।