Google Pixel 11 सीरीज बस कुछ ही घंटों में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाली है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह सीरीज इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) के हिसाब से 13 अगस्त को सुबह 3:30 बजे लॉन्च होगी। फिलहाल, Google ने इस इवेंट की पुष्टि कर दी है और इसे एलेक्स कूपर और स्टीफन करी होस्ट करेंगे। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि इस लॉन्च इवेंट में क्या-क्या देखने को मिल सकता है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आइए जानते हैं Google Pixel लॉन्च इवेंट में सुंदर पिचाई की तरफ से होने वाली 5 बड़ी घोषणाएं क्या हो सकती हैं।